रविवार, 27 फ़रवरी 2022

Bomb Blast in Prayagraj: पोलिंग बूथ के पास बम फटने से फैली दहशत............. ।

 

[  चुनाव के बीच करेली इलाके में बम धमाके में युवक की मौत  ] 

प्रयागराज पोलिंग बूथ के पास बम फटने से फैली दहशत, एक युवक की मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से ज़ख़्मी। 

6एएम न्यूज टाइम्स, सुरभि द्विवेदी प्रयागराज ब्यूरो, Sunday , 27/ Feb / 2022, 08:12 PM IST


प्रयागराज : करेली इलाके में बम धमाके में एक युवक की मौत हो गई है। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से ज़ख़्मी भी हुआ है।


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक झोले में बम रखकर ले जा रहे थे। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि साइकिल की हैंडल पर झोला टांग रखा था। झोले में कई देसी बम रखे हुए थे। 

अचानक साइकिल गिरने से देसी बम गए। वहीं, मौके पर ही 20 साल के युवक अर्जुन की मौत हो गई। मरने वाला शख्स कोरांव इलाके का रहने वाला था। बम फटने से अर्जुन का चचेरा भाई संजय कौल घायल हो गया। देसी बम कहां और किस मकसद से ले जाया जा रहा था यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इस मामले को पुलिस जांच कर रही है। वहीं एसएसपी अजय कुमार का दावा है कि इस घटना का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। 

यूपी में 61 सीटों पर हुऐ मतदान। 

यूपी में 61 सीटों पर हुए मतदान है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 46 फीसदी वोटिंग हुई है। इससे पहले प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने बताया कि हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। शांति के साथ चुनाव को संपन्न कराया जा रहा है। सभी मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। ज़िलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री ने कहा कि मैंने लाइन में खड़े होकर पहला मतदान दिया है। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पूरे जनपद को 47 जोन और 378 सेंटर में बांटा हैं। हमने 12 पिंक बूथों को भी बनाया है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है। 


Up Assembly Election 2022 प्रयागराज में दो मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर...............?

सपा रईस चंद्र शुक्ला बढ़ा रहे हैं शहर दक्षिणी में बेचैनी। 

प्रयागराज में दो मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगीं दांव पे : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और नंद गोपाल नंदी भाग्य के सहारे। 

 6एएम न्यूज टाइम्स, स्नेहा द्विवेदी प्रयागराज ब्यूरो, Sunday , 27/ Feb / 2022, 03:12 PM IST


पांचवें चरण में होने वाले मतदान का समय खत्म होने को है प्रयागराज जिले की वीआईपी सीटों में शुमार शहर पश्चिमी व शहर दक्षिणी पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं खत्म होते समय के साथ ही दोनों केबिनेट मंत्रियों की धड़कन तेज हो गई है।

शहर पश्चिमी से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व शहर दक्षिणी से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं।

माफिया अतीक अहमद के वर्चस्व वाली इस सीट पर कैबिनेट मंत्री भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह के सामने सीट बचाने की चुनौती है। पिछले चुनाव में सिद्धार्थनाथ को टक्कर दे चुकीं ऋचा सिंह को सपा ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है। मुस्लिमों की बड़ी संख्या को देखते हुए बसपा ने गुलाम कादिर और कांग्रेस ने तस्लीमुद्दीन को चुनावी मैदान में उतार कर लड़ाई को चतुष्कोणीय बनाने की कोशिश की है। 

इस सीट पर छह बार अतीक व उनके भाई अशरफ का कब्जा रहा है। अतीक लगातार पांच बार विधायक रहे, जबकि 2005 के उपचुनाव में सपा के टिकट पर अतीक के छोटे भाई खालिद अजीम अशरफ भी इस सीट से जीते। तीन बार बसपा भी जीत दर्ज कर चुकी है। वर्ष 2004 में बसपा से राजू पाल फिर 2007 व 2012 में उनकी पत्नी पूजा पाल ने बसपा के टिकट से चुनाव जीता था। अतीक इस समय जेल में हैं। उनकी पत्नी शाइस्ता ने एआईएमआईएम की सदस्यता ले ली, हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, जिससे मुस्लिम वोटों सपा के साथ जाने की संभावना है।

सिद्धार्थनाथ सिंह सरकार के काम तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह को कायस्थ बिरादरी के वोटों पर भरोसा है। इसके अलावा पार्टी का काडर वोट भी है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थनाथ मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश में जुटे हैं। 

2017 में दूसरे स्थान पर रहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरा था। सपा से प्रत्याशी को लेकर अंतिम समय तक ऊहापोह रही, क्योंकि अमरनाथ मौर्य भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे। बाद में ऋचा सिंह को चुनाव लड़ने का मौका मिला। बसपा व कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों के चुनावी मुकाबले में उतरने से ऋचा के सामने मुस्लिमों के साथ-साथ सभी वर्गों का वोट हासिल करना चुनौती बना हुआ है।

वोटों का गणित

4,37,109 कुल मतदाता

पिछड़ा वर्ग एक लाख

मुस्लिम 90 हजार

ब्राह्मण 30 हजार

कायस्थ 15 हजार

वैश्य 25 हजार

क्षत्रिय 10 हजार

एससी व अन्य 90 हजार


शहर दक्षिणी : भाजपा का गढ़ लेकिन इस बार लड़ाई में सपा भी मजबूत दिखाई दे रही है। 

शहर की दक्षिण विधानसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। भाजपा ने इस सीट से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को दोबारा मौका दिया है, जबकि कांग्रेस ने अल्पना निषाद को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, सपा और बसपा ने इस सीट पर ब्राह्मण चेहरों पर दांव लगाया है। सपा से रईस चंद्र शुक्ला व बसपा से हाईकोर्ट बार कौंसिल के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा मैदान में हैं।

यूं तो शहर दक्षिणी की सीट पर अभी तक भाजपा का दबदबा रहा है। यहां से केशरीनाथ त्रिपाठी छह बार विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने आखिरी चुनाव 2002 में जीता। 2007 में बसपा से मैदान में उतरे नंद गोपाल नंदी ने उन्हें 14 हजार मतों से हराया। वहीं, 2012 के चुनाव में भाजपा ने केशरीनाथ त्रिपाठी को फिर चुनाव मैदान में उतारा, जबकि बसपा ने नंदी को प्रत्याशी बनाया। लेकिन जीत का सेहरा सपा के परवेज अहमद के सिर बंधा। नंद गोपाल नंदी ने बसपा छोड़ 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया और सपा के परवेज अहमद को लगभग 28 हजार वोटों से शिकस्त दी। नंद गोपाल गुप्ता नंदी मंत्री बनने के बाद भी क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। 

ब्राह्मणों को साधने के लिए सपा ने भाजपा में रहे रईस चंद्र शुक्ला को मैदान में उतारा है। क्षेत्र में अच्छी खासी संख्या में सपा के परंपरागत मतदाता हैं। सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता शहर दक्षिणी में हैं। पूर्व विधायक परवेज अहमद को सपा से टिकट नहीं मिलने से मुस्लिम मतदाताओं के एक वर्ग में नाराजगी है।

कांग्रेस की अल्पना निषाद भी अनुसूचित जाति के मतदाताओं के अलावा मुस्लिमों के बीच ज्यादा समय दे रही हैं। ऐसे में रईस के सामने इस नाराजगी को दूर करने के साथ नंद गोपाल गुप्ता नंदी के वोटबैंक में सेंध लगा रहे हैं।

वोटों का गणित

3,91,127 कुल मतदाता

मुस्लिम 1.10 लाख

वैश्य 70 हजार

ब्राह्मण 40 हजार

कायस्थ 35 हजार

क्षत्रिय 15 हजार

पिछड़ा वर्ग 70 हजार

एससी 50 हजार।








#####################


शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

Prayagraj : UP Election 2022: मुख्‍यमंत्री योगी का रोड शो आज...............

मुख्‍यमंत्री योगी का रोड शो प्रयागराज में करछना व मेजा में जनसभा के बाद शहर में रोड शो करेंगे। 

6एएम न्यूज टाइम्स, स्नेहा द्विवेदी प्रयागराज । दिन शुक्रवार, 25/ 02/ 2022  समय  07:12 एएम 


प्रयागराज, स्नेहा द्विवेदी के साथ। यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रयागराज में जुटेंगे स्‍टार प्रचारक।

प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा के ठीक अगले दिन यानी आज शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज में रोड शो और जनसभा करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को करछना व मेजा में जनसभा के बाद शहर में रोड शो करेंगे। परंतु कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब शुक्रवार को नहीं आएंगे प्रयागराज।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो। 

संगम नगरी में मुख्यमंत्री योगी कल शुक्रवार को रोड शो के साथ कई चुनावी सभा करने आ रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रतापपुर, हंडिया, करछना विधानसभा में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा होगी। इसके बाद वह इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा में शाम 4:30 बजे रोड शो करेंगे। यह रोड शो लगभग 500 मीटर का होगा, जो नंदी चौराहा से शुरू होगा और शिव मिष्ठान भंडार दुर्गा मंदिर, जगमल हाता चकिया मोड़, कर्बला तिराहा, बनर्जी तिराहा, कर्बला चौराहा, मछली बाजार चौराहा हिम्मतगंज, खुल्दाबाद चौराहा, गाड़ीवान टोला से होते हुए डफरिन अस्पताल गेट नखासकोहना चौराहे तक होगा।


योगी की करछना व हंडिया में होगी जनसभा। 

भाजपा के यमुनापार प्रवक्ता दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि करछना विधानसभा में फुटावा तारा मुख्यालय के बगल में अपराह्न 2:30 बजे, प्रतापपुर हंडिया विधानसभा में सरायममरेज थाना क्षेत्र में अपराह्न 3:30 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। इसके माध्‍यम से लोगों को वे संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5.30 बजे शहर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी और शहर पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह एवं शहर उत्तरी के विधानसभा प्रत्याशी हर्षवर्धन वाजपेई के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।


भाजपा महिला मोर्चा कल नए मतदाताओं के साथ करेगी संवाद। 

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिथी श्रीनिवास शुक्रवार को प्रयागराज में रहेंगी। वह नए मतदाताओं के साथ इलाहाबाद उत्तर विधानसभा में संवाद करेंगी। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं प्रदेश प्रभारी रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि आरडी पैलेस में 'नए वोटर के साथ संवाद' कार्यक्रम सुबह दस बजे होगा।







##########################

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

Samajwadi Party ; भाजपा आई तो पेट्रोल 200 और महंगाई दो गुना..............

 

भाजपा दोबारा सरकार में आई तो पेट्रोल 200 और महंगाई दो गुना बढ़ जाएगी। 

जनता को हवाई जहाज का सपना दिखा कर हवाई जहाज, पानी का जहाज, बंदरगाह बेच दिया, ट्रेनें बिकने वाली है, अखिलेश यादव 

6एएम न्यूज टाइम्स रविंद्र यादव 9415461079 लखनऊ, 24 / फरवरी / 2022,  दिन : गुरुवार ( 07 : 35 ) 


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा और बाराबंकी के विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को सम्बोधित किया।  

भाजपा के लोगों ने कहा था कि सन् 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी । क्या किसान की आय दोगुनी हुई ? जब किसान खाद लेने गए तो क्या उन्हें खाद मिली? क्या डीएपी भी मिली ? भाजपाई कहते थे कि हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाएंगे लेकिन गरीब की गाड़ी का तेल महंगा करके गाड़ी खड़ी करा दी। आज पेट्रोल 100 के पार हो गया। ये दोबारा आ गए सरकार में तो पेट्रोल 200 रुपए का हो जाएगा। जैसे ही भाजपा की सरकार आई बड़े-बड़े उद्योगपति भारत का पैसा लेकर भाग गए। अभी एक और उद्योगपति 28 बैंकों का 22 हजार करोड़ लेकर भाग गया। गरीब अगर पैसा ना दे पाए तो बैंक उसे परेशान करती है लेकिन लगातार लोग पैसा लेकर भाग रहे है। जो पहले भागे थे वो भी कहां के थे, जो अभी भागा वो भी कहां का है?

 


श्री यादव ने कहा कि भाजपाई कह रहे थे कि हवाई चप्पल पहनने वाले गरीबों को हवाई जहाज में बैठाएंगे लेकिन इन्होंने तो सब हवाई जहाज बेच दिए। पानी का जहाज बेच दिया, बंदरगाह बेच दिया, ट्रेनें बिकने जा रही है, रेलगाड़ी बिकने जा रही है और रेलगाड़ी के साथ-साथ रेलवे की जमीन भी बिक रही हैं। आरक्षण खत्म करने के लिए मुनाफे वाली सारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। गरीब की जेब से पैसा निकाल कर अमीर की तिजोरी में भर रहे है। खाद, डीजल महंगा। खाद की बोरी से चोरी हो गई। बाबा सीएम ने 11 तारीख को लखनऊ से गोरखपुर की टिकट बुक करा कर रखी हुई है।

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा के नेता का लैपटॉप वाला वीडियो देख कर लोग लोटपोट हो रहे है। कह रहे है कि 12 वीं के पास इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वालों को लैपटॉप देंगे। शुक्र है इन्होंने ऐसा नहीं कहा कि इंटर के बाद 10 वीं पास करने वालों को लैपटॉप देंगे। कितना घबराए हुए है भाजपा के नेता सोचो। मंत्री पुत्र ने किसानों पर जीप चढ़ा दी। उन्हें अदालत से जमानत मिल गई, लेकिन जनता की अदालत से जमानत नहीं मिलेगी। जनता इनकी जमानत जब्त कराने का काम करेगी। गौशालाओं के लिए जितना भी पैसा आया सरकार के लोगों ने लूट लिया। आज गाय मां भूखी है उनकी जानें जा रही है। बाबा मुख्यमंत्री का प्रिय जानवर टक्कर मार कर जानें ले रहा है। ये हमें नई एबीसीडी सिखा रहे थे। हमने भी कहा कि काका गए है मतलब काले कानून तो बाबा भी जाएंगे।

    अखिलेश यादव ने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर ये ही नहीं किसानों की हर फसल पर एमएसपी दी जाएगी। चाहे इसके लिए मंडियों का निमार्ण करना पड़े तो करेंगे। 15 दिन में गन्ना भुगतान के लिए कॉरपस फंड बनाएंगे। पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। समाजवादियों ने तय किया है संविदा पर भर्ती नहीं करेंगे और परमानेंट नौकरी देंगे।

    श्री यादव ने कहा कि ये चुनाव यूपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये चुनाव संविधान को बचाने का है। गंगा जमुनी तहजीब, भाईचारे को बचाने का चुनाव है। आपका भविष्य बचाने का चुनाव है। इसलिए हमने तय किया है कि 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। सिंचाई के लिए बिजली फ्री होगी। जब से हमने ये ऐलान किया भाजपा की बिजली गुल हो गई है। हमारे 69000 शिक्षक अभ्यर्थी, शिक्षा मित्रों के साथ भाजपा ने आरक्षण घोटाला और समायोजन में अन्याय कियाा। सपा सरकार बनने पर न्याय होगा। बेसिक शिक्षा के अध्यापकों को गृह जनपद के 100 किमी के दायरे में पोस्टिंग होगी। महिला शिक्षकों को गृह जनपद में पोस्टिंग देंगे। 12 वीं पास बहनों को 36 हजार रुपए कन्या विद्याधन देंगे। समाजवादी पेंशन को तीन गुना कर 15 सौ रुपए महीना और सालाना 18 हजार रुपये देंगे। पिछली सरकार में 15 लाख लैपटॉप बांटे थे। इस बार भी बाटेंगे। साथ ही 22 लाख रोजगार आईटी के क्षेत्र में देंगे। समाजवादी कैंटीन भी बनाने का काम करेंगे। जिससे गरीबों को 10 रुपए में थाली मिल जाए। सबको मुफ्त राशन साथ में तेल, घी मुफ्त मिलेगा। ये जो राशन मिल रहा है वो मार्च तक ही मिलेगा। सपा का शासन जब तक रहेगा गरीबों को राशन मिलता रहेगा वो भी सरसों के तेल, घी वाला। हम एम्बुलेंस बढ़ाने का भी काम करेंगे, उसे दोगुना कर देंगे। 11 लाख पद सरकार में खाली है। सपा सरकार में लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम होगा।

    श्री यादव ने कहा कि लॉकडाउन के समय एक परिवार, जो नेपाल का रहने वाला था बहराइच के लिए चला। लॉकडाउन लग गया। वह भारत की सीमा में नहीं घुस सकता था । सीमा पर परिवार की गर्भवती महिला का बच्चे का जन्म हुआ और उसका नाम लॉक डाउन रखा गया। सरकार ने उसकी कोई मदद नहीं की लेकिन हमने अपने एमएलसी को भेजकर उस परिवार की ₹100000 से मदद की। जो लोग हम पर घोर परिवारवादी होने का आरोप लगा रहे थे उन्होंने मदद नहीं की। उत्तर प्रदेश में पैदल चलते हुए कुल 90 श्रमिक मरे थे किसी ने इनकी मदद नहीं की। इनके प्रत्येक परिजनों की ₹100000 की मदद सिर्फ समाजवादी पार्टी ने की थी। परिवार वालों का दर्द केवल परिवार वाले ही समझ सकते हैं।

Up Election 2022 ; सपा ने 8 घंटे में 150 शिकायतें दर्ज कराई ]

 समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासनों से 8 घंटे में 150 शिकायतें दर्ज कराई ] 

लखीमपुर EVM में सपा की बटन पर डाल दिया फेवीक्विक​​​​​​, तो सीतापुर में भाजपा विधायक ने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को दी धमकी,

6 एएम न्यूज नेटवर्क, रविंद्र यादव लखनऊ, गुरुवार 9415461079,   24/ 02/ 2022 ( 06 : 32 )    

लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव शुरुआती 8 घंटों में ही सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से 150 शिकायतें दर्ज कराई हैं। इनमें करीब 15 शिकायतें भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ हैं। जबकि बाकी शिकायतें ईवीएम खराब होने या वोटिंग से जुड़ी गड़बड़ी की है। पार्टी ने ट्विटर हैंडल से चुनाव आयोग और लोकल पुलिस को टैग करते हुए यह शिकायतें की हैं। कुछ पोस्ट में लोकल पुलिस ने रिप्लाई भी किया है। हालांकि, कांग्रेस और बसपा की शिकायत पे चुप्पी ।


आरोप प्रत्यारोप के बाद अब धमकी और आरोप का खेल शुरू हो गया है। सीतापुर की हरगांव विधानसभा के बूथ संख्या 147 पर भाजपा विधायक पर वोटर्स को धमकाने का आरोप लगा है। विधायक जी का धमकाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कर रहे हैं, 'गुंडई न करो, बता दे रहें अगर हमारे कार्यकर्ता को एक जूता मारोगे तो हम तुम्हारे कार्यकर्ता को 50 जूता मारेंगे।


समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से विधायक का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'जिला सीतापुर की हरगांव विधानसभा 147 में भाजपा विधायक पोलिंग बूथ पर आकर मतदाताओं को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर कार्रवाई करें।'


6एएम न्यूज टाइम्स के विनय यादव, ( बाएं से दूसरे) ग्राम जैतीपुर, विधानसभा मोहान, जिला उन्नाव में साथियों के साथ विद्या भूषण मौर्य, आशीष विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार।

इस वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि भाजपा विधायक सुरेश पास खड़े किसी व्यक्ति को धमकाते नजर आ रहे हैं। सामने वाला सरेंडर है, लेकिन विधायक जी 50 जूते मारने की बात कह रहे हैं। वीडियो में एक तरफ खड़ा पुलिसवाला भी नजर आ रहा है, जो सत्ता के आगे नतमस्तक होकर लगातार विधायक जी की लल्लो-चप्पो करता नजर आ रहा है।

[ लखीमपुर में EVM में सपा की बटन पर डाल दी फेवीक्विक​​​​​ ] 

लखीमपुर सदर सीट के कादीपुरसानी गांव में EVM में किसी ने सपा की बटन पर फेवीक्विक डाल दी। इससे मतदान रुक गया। काफी देर तक कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सपा ने चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत भी की है।

सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की। लखीमपुर के फरधान के बूथ संख्या 85 पर मॉकपोल के दौरान हर बटन दबाने पर वोट भाजपा को जा रहा था। इस वजह से मतदान दो घंटे लेट शुरू हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर दूसरी EVM मशीन मंगवाई तो करीब 9 बजे वोटिंग शुरू हुई।


( उन्नाव में पीठासीन अधिकारी पे BJP को वोट देने के लिए मजबूर करने के आरोप  👉  समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासनों से की शिकायतें। ) 


सपा ने जो 7 शिकायतें भाजपा के खिलाफ की हैं। उनमें से एक शिकायत उन्नाव की है। पार्टी का कहना है कि उन्नाव के पुरवा में एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी वोटर्स को भाजपा में वोट डालने के लिए मजबूर कर रहे हैं। 

उन्हें उकसा रहे हैं।

इस सीट पर भाजपा के मौजूदा विधायक अनिल सिंह मैदान में हैं। उनका सपा के उदयराज यादव से मुकाबला है। वहीं, सपा ने एक और शिकायत मंत्री अजय मिश्र के प्रभाव वाले इलाके लखीमपुर की करी है। सपा का आरोप है कि यहां बूथ के पास भाजपा प्रत्याशी का पोस्टर लगा है। तीसरी शिकायत पीलीभीत से जुड़ी है। यहां से वरुण गांधी सांसद है। सपा का कहना है कि यहां सपा के एजेंट्स को भाजपा कार्यकर्ता धमका रहे हैं।


👉 लखीमपुर खीरी के 140 श्रीनगर विधानसभा के बूथ नंबर 31 पर भाजपा का पोस्टर लगा है। चुनाव आयोग तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पोस्टर को हटवाए।

👉 लखीमपुर खीरी की विधानसभा पलिया 137 बूथ संख्या 5 पर बीजेपी कार्यकर्ता मतदान स्थल पर पोस्टर लगा रखे हैं जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

👉 उन्नाव की पुरवा विधानसभा 167 बूथ संख्या 344 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को बीजेपी को वोट देने के लिए बाध्य कर रहे हैं।

👉 लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 278 पर बीजेपी एजेंट अंदर बैठे हैं।

👉 पीलीभीत विधानसभा 127 के बूथ संख्या 356 पर भाजपा नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के एजेंटों को धमकाया जा रहा है।

👉 लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 270 और 289 पर भाजपा द्वारा वोटिंग को बाधित किया जा रहा है।

👉 हरदोई की बालामऊ 160 विधानसभा के बूथ नंबर 323, 324, 325, 326, 327 पर अर्जुन प्रधान जो कि बेसर गांव के हैं। बूथ पर खड़े होकर मतदाताओं को धमकी देकर भाजपा के पक्ष में वोट देने को कह रहे हैं।

 


 सपा ने आयोग से की गम्भीर शिकायतें। 


👉  142 लखीमपुर विधानसभा के बूथ नंबर 75 पर वोट देने के बाद उंगलियों पर कर्मचारी स्याही नहीं लगा रहे हैं और पोलिंग एजेंट को बाहर बैठा रखा है।

👉  हरदोई जिले की गोपामऊ 157 विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 173 174 पर धीमी गति से मतदान हो रहा है। पुलिस, कर्मचारी फोन लेकर पोलिंग बूथ के अंदर जा रहे हैं और भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

👉  पीलीभीत की बीसलपुर विधानसभा-130 के बूथ संख्या 326 पर अभी तक BLO अनुपस्थित हैं, जिससे मतदान कार्य प्रभावित हो रहा है।

👉  उन्नाव की विधानसभा पुरवा-167 के बूथ संख्या- 435, 363, 226, 183, 238 और सफीपुर विधानसभा-163 के बूथ संख्या 250, 318 और बांगरमऊ विधानसभा-162 के बूथ संख्या 283, 341, 05 और 44 पर EVM खराब है।

👉  लखीमपुर खीरी की 141 धौरहरा विधानसभा के बूथ नंबर 6 पर बलवीर सिंह नाम का दारोगा रोड पर खड़े होकर महिलाओं से गलत व्यवहार कर रहा है और मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है।

👉  उन्नाव जिले की 167 पुरवा बूथ संख्या के 392 पर लगातार दूसरी EVM मशीन खराब हो गई है।

👉  सीतापुर जिले की सेवता 150 विधानसभा के बूथ से 50 मीटर की दूरी पर लोग काम कर रहे हैं।

👉  फतेहपुर की अयाशाह विधानसभा के परसेठा बूथ में जानबूझकर एक घंटे लेट 8 बजे मतदान शुरू करवाया गया है।

👉  हरदोई जिले की विधानसभा सवायजपुर 154 के बूथ संख्या 126 पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। मतदान अधिकारी मशीन खराब होने की बात कर रहे हैं।

👉  लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा 169 के बूथ नंबर 227 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित।

👉   हरदोई के शाहाबाद 155 विधानसभा सीट के बूथ नंबर 234 पर EVM खराब होने से मतदान बाधित।

👉  रायबरेली जिले की ऊंचाहार विधानसभा-183, बूथ संख्या-90 पर स्लो वोटिंग हो रही है।

👉  हरदोई जिले की हरदोई 156 विधानसभा के बूथ संख्या 136 पर वोटिंग मशीन के पास बहुत अंधेरा है। लोगों को देखने में दिक्कत हो रही है। 

Fourth Phase ; ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त जोश

चौथे चरण में राजधानी लखनऊ की 9 सीटों पर उत्साहजनक रही वोटिंग ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त जोश। 

6 एएम न्यूज नेटवर्क, रविंद्र यादव 9415461079 लखनऊ, दिन गुरुवार  24/ फरवरी / 2022 ( 06: 10 am ) 

___________________________________________

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज लखनऊ सहित प्रदेश के नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से कई बूथों पर ईवीएम की खराबी की शिकायत की है। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल से किए कई ट्वीट में अलग-अलग जगह ईवीएम खराब होने का दावा किया गया है।


बख्शी का तालाब, के चिनहट क्षेत्र में बिनोद यादव, सुभाष यादव, राम समुझ यादव, जीतू यादव, गोपाल यादव, सुधीर बंशल, उमेश यादव द्वारा वोट डालने आ रहे बुजुर्गों की हर संभव मदद करने में तत्पर दिखे।

सपा के मुताबिक लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, बांदा सहित कुछ अन्‍य जिलों में अलग-अलग बूथों पर ईवीएम मशीनें खराब हैं। इनमें लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 169 के बूथ नंबर 227, लखनऊ जिले की सरोजनी नगर विधानसभा 170 बूथ नंबर 29, हरदोई जिले की हरदोई 156 विधानसभा के बूथ संख्या 362, हरदोई जिले के शाहाबाद 155 विधानसभा सीट के बूथ नंबर 233, 9 और बांदा जिले की 235 बांदा विधानसभा के बूथ नंबर 50, 167 और 200 का हवाला दिया गया है। सपा के अनुसार रायबरेली जिले की 179 हरचंदपुर विधानसभा के बूथ नंबर 75 पर भी ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। 

सपा ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए ईवीएम की खराबी का तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। सपा ने कहा है कि जहां कहीं से ईवीएम की खराबी की जानकारी मिल रही है वहां तत्‍काल मशीन बदली जानी चाहिए ताकि सुचारू और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके। 

यूपी चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ जिले में वोटिंग को के लिए मतदाताओं में रहा भारी जोश मतदान अधिकारों के प्रति लखनऊ के कई विधानसभाओं पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला यहां लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पश्चिम, सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब, मलिहाबाद, मोहनलालगंज में बड़ी संख्या में मतदान किया गया ।

लखनऊ 5 बजे तक 54.98 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर बख्शी का तालाब सीट पर 57.25 प्रतिशत, लखनऊ कैंट सीट पर 52.98 प्रतिशत, लखनऊ सेंट्रल सीट पर 51.12 प्रतिशत, लखनऊ पूर्वी सीट पर 53.04 प्रतिशत, लखनऊ उत्तरी सीट पर 54.80 प्रतिशत, लखनऊ पश्चिम सीट पर 54.50 प्रतिशत, मलिहाबाद सीट पर 61.25 प्रतिशत, मोहनलालगंज सीट पर 56.37 प्रतिशत, सरोजनीनगर सीट पर 53.56 प्रतिशत मतदान हुआ।










@@@@@@@@@@@@@@@@@

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

Up_Assembly_Election_2022 अब माया ने गाया अमित शाह का गुणगान

  ''मैं समझती हूं कि यह उनकी महानता है कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार की है। 

दलितों और मुसलमानों के साथ अति पिछड़े और सवर्ण समाज का वोट बहुजन समाज पार्टी को मिल रहा है।''

6एएम न्यूज नेटवर्क, रविंद्र यादव लखनऊ 9415461079, 23/ 02/ 2022 



उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज लखनऊ सहित नौ जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने मतदान केंद्र पर जाकर सुबह-सुबह वोट डाला। वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जबरदस्‍त हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि यूपी के मुसलमान समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देंगे। सपा के समर्थन का मतलब है प्रदेश में गुंडाराज लाना। 


उन्‍होंने कहा कि मुसलमान सपा से खुश नहीं हैं। माफियाराज, गुंडाराज और सपा राज में हुए दंगों की वजह से उन्‍होंने सपा को नकार दिया है। सपा नेताओं के चेहरे बता रहे हैं कि वे सत्‍ता में नहीं आ रहे। उन्‍होंने दावा किया कि बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा। 

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पूरे उत्‍तर प्रदेश में इस विस चुनाव में तीन चरणों के वोट पड़ चुके। बसपा को दलितों, मुसलमानों का ही नहीं बल्कि पिछड़े और सवर्ण समाज का भी वोट बीजेपी को मिल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब रिजल्‍ट आएगा तो बसपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

अमित शाह की तारीफ की

अमित शाह को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बसपा सुप्रीमो ने कहा, ''मैं समझती हूं कि यह उनकी महानता है कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार की है। लेकिन मैं उनको यह भी बताना चाहती हूं कि पूरे उत्तर प्रदेश में बीएसपी को अकेले दलितों और मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े और सवर्ण समाज यानी सर्व समाज का वोट बहुजन समाज पार्टी को मिल रहा है।''


Samajwadi Party गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम आने वाला है।

 

गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम आने वाला है। 

पेट्रोल-डीजल, खाद, रसोई गैस सब महंगी, किसानों को कुचलकर मारने वालो ने काले कानूनों से खेतों को छीनने की साजिश रची। अखिलेश यादव 

6 एएम न्यूज नेटवर्क, रविंद्र यादव लखनऊ 9415461079,  23/ 02/ 2022 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रयागराज, चित्रकूट और कौशाम्बी में चुनावी जनसभाओं में कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के प्रति समर्थन बता रहा है कि भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे। जितना समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है मैं यह कह सकता हॅू कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है। गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम आने वाला है।

    


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जितने दावे किए सब झूठे निकले हैं। किसान की आय दुगनी कहां हुई ? किसान को खाद नहीं मिली। पेट्रोल-डीजल, खाद, रसोई गैस सब महंगी हो गई। भाजपा सरकार में किसानों को कुचलकर मार दिया गया। तीन काले कानूनों को लाकर फसल और जमीन छीनने की साजिश रची गई।  


    शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई। जनता महंगाई से त्रस्त है। कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा ने देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। भाजपा ने गौशालाओं के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर लोक निर्माण विभाग के घोटालों की जांच होगी।

    श्री यादव ने कहा कि कोरोना संकट काल में मजदूर साथी पैदल चलकर आए थे। भाजपा सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। बीमारी में बड़ी संख्या में मौतें हुई। न दवाई मिली न आक्सीजन, अस्पतालों में बेड तक नहीं मिले। उन्होंने कहा भाजपा ने बड़े-बड़े विज्ञापन लगाए हैं कि 70 लाख नौजवानों को नौकरी दे दी। जमीन में कहीं कुछ नहीं है। बाबा कहते हैं गर्मी निकाल देंगे अब जब बुजुर्ग, माताएं, बहनें जब वोट करेंगी, इनकी भाप निकाल देंगी।

    अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों को समाजवादी सरकार में नौकरी मिली थी लेकिन वे भाजपा के झांसे में फंस गए। लगभग पांच सौ शिक्षामित्रों की जानें चली गई। किसी ने मदद नहीं की। सरकार बनने पर समाजवादी पार्टी मदद करेगी। पुलिस और फौज में भर्ती की जाएगी। ट्राइबल लोगों को सामाजिक आर्थिक लाभ देंगे। उनकों समाजवादी पेंशन से जोडेंगे। 100 नम्बर को 112 करके कबाड़ा कर दिया। समाजवादी सरकार में 100 नम्बर में गाड़ियां दुगनी करेंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले में न्याय दिया जाएगा। महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग दी जाएगी। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा 

    अखिलेश यादव ने कहा कि अभी एक उद्योगपति 28 बैंकों का हजारों करोड़ रुपया लेकर भाग गया। गरीब अगर पैसा न दे पाए तो बैंक उसे परेशान करते है लेकिन लगातार लोग पैसा लेकर भाग रहे हैं। ये सब कहां के है ?

     समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएग। इसके लिए फार्मर रिवाल्विंग फण्ड बनाया जाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संविदा में किसी भी विभाग में कर्मचारी हो उनको रेगुलर किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।

      अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है। भाजपा में घबड़ाहट साफ दिख रही है। भाजपा ने झूठे सपने दिखाए। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आएगा। गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी भाजपा सरकार का सफाया करने को तैयार है। 


Up_Assembly_Election_2022 अखिलेश सरकार बनने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं वित्तविहीन शिक्षकों ने....


अखिलेश सरकार बनने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं वित्तविहीन शिक्षक कर रहे हवन। 

6एएम न्यूज नेटवर्क, रविंद्र यादव लखनऊ, 9415461079,  23/ 02/ 2022 


समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली के वादे से प्रेरित प्रदेश में कई जगह शिक्षकों व कर्मचारियों ने समाजवादी पार्टी सरकार बनने की कामना के साथ हवन यज्ञ करने का कार्य प्रारम्भ किया।

   


आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित हनुमान मन्दिर परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विक्रम सिंह गंगवार बरेली शिक्षक के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं वित्तविहीन शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के लिए हवन करके इस पुनीत अभियान का प्रारम्भ किया और प्रदेश भर के शिक्षकों / कर्मचारियों से इसमें सहयोग का आह्वान किया।

    


 इसमें आज मुख्य यजमान की भूमिका विक्रम सिंह गंगवार शिक्षक दम्पति के द्वारा निभाई गई। उनके साथ श्रीमती श्वेता सिंह, संजीव मौर्य, धर्मपाल, अभिनव मिश्रा, विजेन्द्र पाल, विजेन्द्र सिंह गंगवार, कैलाशनाथ बिन्द, अमित कुमार वीरपाल कश्यप, इं0 मुकेश कुमार, जयप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।








*********************

Up_Assembly_Election_2022 माया के विरोधियों पे अमित शाह का हमला गठबंधन......


मायावती के विरोधियों पे अमित शाह का हमला गठबंधन के आसार

बीएसपी का वजूद नहीं हुआ खत्‍म, मुस्लिम भी देंगे मायावती को वोट। अमित शाह

6 एएम न्यूज नेटवर्क, रविंद्र यादव लखनऊ, 23/ 02/ 2022 

उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव के बीच सत्ताधारी भाजपा मायावती और उनकी पार्टी बसपा पर नरम रुख इख्तियार करती नजर आ रही है। दरअसल इस बार के चुनावों में कहा जा रहा है कि यूपी में मुख्य लड़ाई भाजपा और सपा के बीच है।

ऐसे में चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती के बारे में कहा जा रहा है कि वे ज्यादा अक्रामक होकर चुनावी मैदान में नहीं उतरी हैं। 

हालांकि इसको लेकर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि मायावती ने अपनी प्रासंगिकता नहीं खोई है। उनकी पार्टी को उत्तर प्रदेश में वोट मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जाटव वोट बसपा के साथ रहा है।

उन्होंने कहा, "जाटव वोटबैंक मायावती के साथ जाएगा। मुस्लिम वोट भी बड़ी मात्रा में मायावती के साथ जाएगा।" जब शाह से ये पूछा गया कि क्या इससे भाजपा को फायदा होगा तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इससे भाजपा को फायदा होगा या नुकसान। यह उस सीट पर निर्भर करता है। लेकिन, यह सच नहीं है कि मायावती का रेलवेंस खत्म हो चुका है।

दावा किया जाता है कि इस बार के चुनाव में मायावती ने अपने आप को लो प्रोफाइल रखा है। इस पर शाह ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उनका सपोर्ट बेस खत्‍म हो चुका है।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है भाजपा के कोई बड़े नेता ने मायावती के बारे में सकारात्मक बयान दिया हो। इससे पहले खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी रैलियों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और मायावती के खिलाफ अधिक आक्रामक रुख नहीं दिखया है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ताजा इंटरव्यू में बसपा के प्रति नरम रवैये को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब देते हुए कहा, ''हमारा किसी पार्टी से कोई समझौता नहीं है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरह बीएसपी भी बीजेपी की एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी है।

Up_Assembly_Election वोटिंग से पहले भाजपा को बड़ा झटका यूपी एवं.....


 वोटिंग से पहले भाजपा को बड़ा झटका यूपी एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पे पडेगा तगड़ा असर।

यूपी एवं उत्तराखंड के बड़े ब्राह्मण नेताओं में शुमार रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने अखिलेश से की मुलाकात 

6एएम न्यूज नेटवर्क, रविंद्र यादव लखनऊ । 23/ 02/ 2022 

लखनऊ : वोटिंग से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है यूपी एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पे पडेगा असर। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार की शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है।

इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। रीता जोशी ने मयंक के लिए भाजपा से लखनऊ कैंट से टिकट मांगा था। यहां तक कि अपनी सांसदी छोड़ने को भी तैयार हो गई थीं। इसके बाद भी मयंक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। 

भाजपा से मयंक को टिकट नहीं देने के पीछे अपर्णा का सपा से बीजेपी में आना माना जा रहा था। लेकिन भाजपा ने अपर्णा को भी मौका नहीं दिया था। मयंक और अपर्णा की जगह भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। ब्राह्मण बहुल सीट से टिकट नहीं मिलने पर मयंक के सपा से उतरने की भी चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। 

पिछले दिनों रीता जोशी ने यह भी कहा था कि पार्टी ने टिकट से इनकार कर दिया है और अब मयंक जोशी स्वतंत्र हैं कि उन्हें क्या करना है। सपा ने इस सीट से 2017 में अपर्णा यादव को उतारा था, जो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। 

बेटे को राजनीति में लाने के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट से मयंक के लिए भाजपा से टिकट मांगा था। यहां तक कि उनका कहना था कि यदि परिवारवाद इसके आड़े आता है तो वह अपनी सांसदी से इस्तीफा देने को भी तैय़ार हैं। हालांकि भाजपा में उनकी बात नहीं सुनी गई और बृजेश पाठक को मौका दिया गया। दरअसल लखनऊ कैंट सीट को भाजपा के लिए मजबूत माना जाता रहा है। ऐसे में यहां टिकट के दावेदारों की हमेशा से लंबी कतार रही है।


शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

UP Election 2022: “रहस्यमयी सीट” जो जीता सपा काट देती है उसका टिकट क्योंकि ......


एक ऐसी सीट जहां से सपा अपने वर्तमान विधायक का काट देती है टिकट, जानिए सीट का रहस्य...... 

6एएम न्यूज नेटवर्क, रविंद्र यादव, लखनऊ : 05 Feb 2022 03:27 AM (IST)


समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट के विधायक का टिकट काट दिया है। 

वर्तमान विधायक अंबरीश कुमार ने इस बार भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। लेकिन अंत में उनका टिकट काटकर सपा ने पूर्व सांसद सुशीला सरोज को टिकट दे दिया। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया था। इसके बाद से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यह सीट चर्चा में आ गई। सपा इस सीट ने 3 बार उम्मीदवार बदल चुकी है। 

सपा ने 2007 के बाद से यहां जीते हर विधायक का टिकट काटकर किसी और को दे दिया है पार्टी ने यह परंपरा इस बार भी कायम रखी है इस बार जिनको टिकट दिया गया है, उनके दो रिश्तेदार अलग-अलग सीटों से चुनाव मैदान में हैं। 

समाजवादी पार्टी ने  2007 में मोहनलालगंज से 5 बार के विधायक संत बख्श को टिकट दिया था। लेकिन 2012 में उन्हें टिकट नहीं मिला पार्टी ने ऐसा ही काम 2012, 2017 में किया और अब 2022 में भी किया है। 

कब-कब किसे टिकट दिया गया। 

सपा ने संत बख्श को छोड़कर दो बार लगातार अपने उम्मीदवार बदल दिए. संत बख्त 5 बार विधायक रहे। वो 2007 में अंतिम बार सपा के टिकट पर लड़े थे। सपा ने 2012 में चंद्रा रावत को टिकट दे दिया। उसके बाद 2017 में सपा चंद्रा रावत का टिकट काटकर अंबरीश कुमार को टिकट दे दिया वो भी चुनाव जीते हैं। 

सुशीला सरोज के दामाद अनुराग भदौरिया लखनऊ पूर्व सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं.







###########################

लोकप्रिय पोस्ट

विशिष्ट पोस्ट

BOI BANK : बैंक ऑफ इंडिया के घोटालेबाज बैंककर्मी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमन वर्मा व राजेश रावत ने किया करोड़ों का घोटाला

  बैंक ऑफ इंडिया के घोटालेबाज बैंककर्मी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमन वर्मा व राजेश रावत ने किया  करोड़ों का घोटाला  बैंक ने ग्रामीण व किसानों स...