मुख्यमंत्री योगी का रोड शो प्रयागराज में करछना व मेजा में जनसभा के बाद शहर में रोड शो करेंगे।
6एएम न्यूज टाइम्स, स्नेहा द्विवेदी प्रयागराज । दिन शुक्रवार, 25/ 02/ 2022 समय 07:12 एएम
प्रयागराज, स्नेहा द्विवेदी के साथ। यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रयागराज में जुटेंगे स्टार प्रचारक।
प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा के ठीक अगले दिन यानी आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज में रोड शो और जनसभा करेंगे।मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को करछना व मेजा में जनसभा के बाद शहर में रोड शो करेंगे। परंतु कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब शुक्रवार को नहीं आएंगे प्रयागराज।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो।
संगम नगरी में मुख्यमंत्री योगी कल शुक्रवार को रोड शो के साथ कई चुनावी सभा करने आ रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रतापपुर, हंडिया, करछना विधानसभा में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा होगी। इसके बाद वह इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा में शाम 4:30 बजे रोड शो करेंगे। यह रोड शो लगभग 500 मीटर का होगा, जो नंदी चौराहा से शुरू होगा और शिव मिष्ठान भंडार दुर्गा मंदिर, जगमल हाता चकिया मोड़, कर्बला तिराहा, बनर्जी तिराहा, कर्बला चौराहा, मछली बाजार चौराहा हिम्मतगंज, खुल्दाबाद चौराहा, गाड़ीवान टोला से होते हुए डफरिन अस्पताल गेट नखासकोहना चौराहे तक होगा।
योगी की करछना व हंडिया में होगी जनसभा।
भाजपा के यमुनापार प्रवक्ता दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि करछना विधानसभा में फुटावा तारा मुख्यालय के बगल में अपराह्न 2:30 बजे, प्रतापपुर हंडिया विधानसभा में सरायममरेज थाना क्षेत्र में अपराह्न 3:30 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। इसके माध्यम से लोगों को वे संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5.30 बजे शहर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी और शहर पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह एवं शहर उत्तरी के विधानसभा प्रत्याशी हर्षवर्धन वाजपेई के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा कल नए मतदाताओं के साथ करेगी संवाद।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिथी श्रीनिवास शुक्रवार को प्रयागराज में रहेंगी। वह नए मतदाताओं के साथ इलाहाबाद उत्तर विधानसभा में संवाद करेंगी। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं प्रदेश प्रभारी रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि आरडी पैलेस में 'नए वोटर के साथ संवाद' कार्यक्रम सुबह दस बजे होगा।
##########################
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें