6amnewstimes.- 9415461079 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
6amnewstimes.- 9415461079 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

Prayagraj : “माता हुईं कुमाता” स्वार्थ के लिए 4 साल की बेटी को मां ने गहरे कुएं में फेंका,


“माता हुईं कुमाता” स्वार्थ के लिए 4 साल की बेटी को मां ने गहरे कुएं में फेंका, हादसे का कर रही थी दिखावा।     ममता को नहीं है कोई पछतावा, 

6AM Lucknow : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 20, Feb, 2023 : Mon, 08:18 AM, IST 

  “माता हुईं कुमाता” स्वार्थ के लिए 4 साल की बेटी को मां ने गहरे कुएं में फेंका, हादसे का कर रही थी दिखावा। 

प्रयागराज में एक मां ने अपनी साढ़े 4 साल की बच्ची को 50 मीटर गहरे कुएं में फेंक कर उसकी हत्या कर दी।

 महिला के पति ने हत्या का कारण घर में होने वाले विवाद बताया है। पति का कहना है, उसकी पत्नी घर में जींस और सूट पहनकर घूमती थी। उसका रहन-सहन भी सही नहीं था। इन सब बातों को लेकर घर में लड़ाई हुआ करती थी। उसकी पत्नी उसको छोड़कर जाना चाहती थी लेकिन बेटी के कारण वो जा नहीं पा रही थी। जिसके बाद उसने से घिनौना काम किया है।

    सौम्या यादव की खुद मां ने कर दी हत्या। 

बेरहम मां हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास कर रही थी। 

बेटी की हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसकी पत्नी ने पहले सोते समय बच्ची को कुएं में फेंका था। उसके बाद वो अपने बिस्तर पर आकर सो गई। फिर अचानक चिल्लाने लगी थी कि उसकी बच्ची लापता हो गई है। कोई उसकी बच्ची को उठा ले गया है। रात भर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। सुबह जब पुलिस आई तो बच्ची का शव घर से 10 मीटर दूर बने कुएं में पड़ा मिला।

       10 फरवरी को की थी बेटी की हत्या। 

ये घटना प्रयागराज के करछना की है। बच्ची को 10 फरवरी को कुएं में फेंका गया था। 11 फरवरी को उसका शव मिला था। पुलिस ने 19 फरवरी को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 11 फरवरी को हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

   2017 में हुई थी ममता और संजय की शादी।

मेरी बेटी की मौत का कोई गम नहीं पत्नी को। 

इसी बीच बच्ची के पिता को अपनी पत्नी पर हत्या किए जाने का शक हो गया। पिता का कहना है, बेटी के जाने पर मेरी पत्नी एक बार भी नहीं रोई। वो बस किसी भी तरह से घर से जाना चाहती थी। शक के आधार पर मैंने ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने 18 फरवरी को मेरी पत्नी को हिरासत में लिया था। शाम को वो घर आ गई थी लेकिन 19 फरवरी को पुलिस उसको फिर से घर से ले गई और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया, तुम्हारी पत्नी ने ही तुम्हारी बेटी को मारा है।

2018 में जन्म हुआ था सौम्या का। 

बच्ची का नाम सौम्या यादव था। उसकी उम्र साढ़े 4 साल थी। सौम्या के पिता का नाम संजय यादव है। मां का नाम ममता यादव है। संजय बिजली विभाग में काम करता है। उसकी शादी 2017 में हुई थी। 2018 में सौम्या का जन्म हुआ था। पूरे परिवार में सौम्या एकलौती बेटी थी।

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

घर परिवार में किसी की इज्जत नहीं करती थी

सौम्या के पिता संजय ने बताया, शादी के बाद ममता घर पर किसी की इज्जत नहीं करती थी। वो सब कुछ अपने हिसाब से करना चाहती थी। वो उल्टे सीधे कपड़े पहनती थी। घर में बड़े भाई-छोटे भाई सब हैं। सब लोग इस बात का विरोध करते थे। मैं उसको बहुत समझाता था लेकिन वो मेरी बात नहीं सुनती थी। शादी के बाद से घर में इस बात को लेकर बहुत लड़ाई होती थी।

आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है ममता

इसे पहले ममता ने खुद सिंदूर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन वो बच गई थी। लड़ाई के कारण वो मुझसे अलग होकर सोती थी। बेटी को भी अपने साथ सुलाती थी। मैं उससे बात करने की कोशिश करता तो मुझे भगा देती थी। मुझे नहीं पता था उसके मन में ये सब चल रहा है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो अपनी ही बेटी को मार देगी।

मां को अपने काम पर कोई पछतावा नहीं था। 

इस मामले में थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया, आरोपी मां ने बिना किसी झिझक के ये घटना कबूल कर ली। उसे अपने काम पर कोई पछतावा नहीं था। हमें ममता के पति ने ही उसका नाम बताया था। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी महिला ने पूरा सच उगल दिया। आरोपी मां पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।










❗✔️❓❗✔️❓❗✔️

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

Lucknow Road Accident: लखनऊ फ्लाइओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत, दरवाजे काटकर निकाले गए।

Lucknow Road Accident: लखनऊ फ्लाइओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत, दरवाजे काटकर निकाले गए। 

6AM Lucknow : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 19,Feb, 2023 : Sun, 01:18 PM, IST 


लखनऊ के पालीटेक्निक चौराहे पे फ्लाईओवर पर हुआ दर्दनाक हादसा हो गया है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। 

हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


पालीटेक्निक से मुंशीपुलिया की ओर फ्लाईओवर पे तेजी से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।


डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया कि रात करीब 12.30 बजे एसयूवी (बोलेरो, यूपी 32 एनएफ 9617) से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे।


बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा के नीचे गिर गई।


गाड़ी में सवार चार लोग उसी में दब गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा किया। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने चारों घायलों को लोहिया संस्थान भेजा, जहां से दो को केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी का नंबर यूपी 32 एमएफ 9617 है। पुलिस मृतकों व घायल के परिवारजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। इसमें गाड़ी का चालक बुरी तरह से फंस गया था।


चौकी इंचार्ज पॉलीटेक्निक भरत पाठक ने बताया कि एसयूवी ओलंपिया जिम के ट्रेनर अमित के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के वक्त वह भी गाड़ी में था। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वाहनों को फ्लाईओवर से जाने नहीं दिया गया।

@Uppolice @UPGovt @LucknowRoadAccident ,

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

UPPCL ; योगी सरकार के प्रदेश में निवेश की मंशा पर ग्रहण लगाता दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम लि0....... ।


“योगी सरकार के प्रदेश में निवेश” की मंशा पर ग्रहण लगाता दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम लि0

ज्यादा बिल वसूल करने के बाद भी प्रदेश के “उद्योगपति को आंखें दिखाते  और लगवाते चक्कर” 

6AM Lucknow : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 13,Feb, 2023 : Mon, 11:18 AM, IST 


पी एस कोल्डस्टोरेज के अशोक यादव 2015 से मुख्यालय के काट रहे है चक्कर। 


अविजित आनन्द संपादक “समय का उपभोक्त” राष्ट्रीय हिन्दी  लखनऊ से साभार। 


लखनऊ/ आगरा 13 फरवरी एक तरफ उत्तर प्रदेश सकार प्रदेश मे उद्योगपतियो को उत्तर प्रदेश मे निवेश करने के लिए करोडो रूपये के विज्ञापन मे प्रदेश की लुभावनी तस्वीर पेश कर रही है 

जिससे कि प्रदेश मे रोजगार बढे और उन्नति के रास्ते खुले दूसरी तरफ उद्योगपतियो ने भी उत्तर प्रदेश के नोएडा और आगरा को सबसे ज्यादा पसन्दीदा स्थल माना परन्तु दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम सरकार की छवि को पूरी तरह से बरबाद करने पर लगा हुआ है तो खबर इस तरह से है कि दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम के आगरा के ग्रामीण क्षेत्र मे एक गाँव है जमाल नगर भैस जो कि बरहन के ग्रामीण उपकेन्द्र के खण्ड ऐत्मादपुर के अन्तर्गत आता है 

वहाँ के एक शीतग्रह है पी एस कोल्डस्टोरेज जिसके मालिक अशोक कुमार यादव है इनका शीतग्रह ग्रामीण फीडर से पोषित है लेकिन उनका बिजली का बिल बनता है शहरी टैरिफ के अनुसार और बिल की बसूली एक दो महीने से नही बल्कि सालो से हो रही थी। 

जिसका बिल ठीक करने के अशोक यादव सालो से दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय के चक्कर काट रहे है। 

जबकि इस बिल के सम्बंध मे उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग का आदेश है कि अगर किसी का ऐसा मामला हो तो उसे ठीक कर दिया जाए इस पर उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष रहे आलोक कुमार जो कि वर्तमान समय मे ऊर्जा सचिव भारत सरकार है ने भी विभागीय आदेश जारी किया था इतना होने पर भी खुले आम कुल बिल का 25% की मांग घूस के रूप होती है और माग पूरी ना होने पर भी आज तक बिल नही ठीक किया जाता रहा है। 

यह मामल राज्य विद्युत नियामक आयोग, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष प्रबन्ध निदेशक पावर कार्पोरेशन और प्रबंध निदेशक दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम लि0 तक के संज्ञान मे है परन्तु कोई भी सुनवाई नही होती है। 

वैसे कुछ समय पूर्व एक अभियन्ता ने अपनी शक्तियो का प्रयोग करते हुए सन् 2020 से इसे ठीक तो कर दिया था परन्तु शेष बिल ठीक करने मे असमर्थता जताई और अब यह मामल साल भर से उच्च अधिकारियो के आगे कार्यवाही के लिए भेज दिया फिर उस अधिशाषी अभियन्ता का स्थानांतरण हो जाता है तो उपभोक्ता की दौड फिर शुरू हो जाती है, 

कोई सुनवाई ना होने पर अंततः उपभोक्ता दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधनिदेशक महोदय के कार्यालय पर अनशन करने के लिए बैठ जाता है। 60 घंटे की भूख हड़ताल के बाद प्रबंध निदेशक के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म होती है, लेकिन बिल फिर भी ठीक नही किया जब कि क्षेत्रीय विधायक से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक इस मामले मे पत्राचार कर चुके है लेकिन दक्षिणाचल के भ्रष्टाचारियो के कानो पर जू तक नही रेगती।

प्रबंधनिदेशक अमित किशोर से इस सम्बंध मे बात करने पर वह बोलते है कि इससे कार्पोरेशन को करोडो का घाटा होगा* यानि कि आप टैरिफ से ज्यादा वसूली कर लो और अपने रूपये वापिस मागने पर विभाग को घाटा होगा यह तर्क दिया जा रहा है, 

यानि कि खुलेआम भ्रष्टाचारियो का संरक्षण खुद प्रबंध निदेशक कर रहे हैं । उद्योगपति फिर से भूख हड़ताल/अनशन पर लखनऊ में बैठने को मजबूर है। 

जब प्रदेश के छोटे उद्योगपतियो का यह हाल है तब तो प्रदेश मे निवेश करने आए बाहरी उद्योगपतियो का क्या हाल होगा यानि राम भरोसे पाठक खुद ही समझ सकते है यानि बिना चढावे के अपका कोई भी काम नही होने वाला इस प्रदेश मे । खैर,................. 

           युद्ध अभी शेष है

*अविजित आनन्द संपादक समय का उपभोक्त राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र लखनऊ*

नोट खबर साक्ष्यो के अधार पर सभी सक्ष्य समय का उपभोक्त के पास है

Rahul gandhi, अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता खोने की चेतावनी ।


अडानी मुद्दे पर “राहुल को नोटिस” चर्चा की मांग पर राज्यसभा फिर स्थगित।

अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता खोने की चेतावनी

6AM New Delhi : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 13, Feb, 2023 : Mon, 01:18 PM, IST 



नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन भी अदाणी मुद्दे पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने सदन में हंगामा किया। जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


निशिकांत दुबे का राहुल पर हमला। उन्होंने कहा बिना स्पीकर को नोटिस दिए आप हमारे पीएम पर इस तरह के आरोप नहीं लगा सकते। राहुल को संसद में माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा वह अपनी लोकसभा सदस्यता खो सकते हैं।


राहुल को भेजे नोटिस पर होगी कार्यवाही- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को अनाप-शनाप बेबुनियाद आरोप लगाने पर नोटिस दिया है। जो बोल रहे हैं उसे प्रमाणित तो करना पड़ेगा, लेकिन ये प्रमाणित भी नहीं करते हैं। हम सब इस देश के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। इस बार इस नोटिस पर कार्यवाही होगी।,

अदानी मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती - खरगे

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चूंकि आज संसद में बजट सत्र के पहले भाग का आखिरी दिन है, हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि हम इस अदाणी मुद्दे को कैसे सुलझा सकते हैं और हमारे अध्यक्ष क्या करेंगे। अन्य दलों के नेताओं की भी इस पर राय लेंगे।

चीन द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के मुद्दे कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया नोटिस

बता दें कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोमवार को लोकसभा में चीन के अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस पेश किया। नोटिस में उन्होंने कहा अप्रैल 2020 से चीन लगातार हमारी जमीन हड़पने में लगा हुआ है। 16 जनवरी 2023 तक भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की 17 दौर की वार्ता हो चुकी है, इसमें थोड़ी सफलता मिली है, जबकि चीन अपने सैनिकों के लिए पुलों, सड़कों और आवास सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण करना जारी रखे है।

चीन एकतरफा यथास्थिति को बदलने का प्रयास कर रहा है।,

'संसद सदस्यों के अधिकारों का हो रहा उल्लंघन'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद विपक्ष ने सदन को चलने नहीं दिया। विपक्ष सदन न चलने देने का फैसला कर के ही सदन में आते हैं। दुख होता है जब सदस्य बहुत ही गंभीर विषय उठाना चाहें, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिले। ये सदस्यों के अधिकारों का भी उल्लंघन है।


13 मार्च तक के लिए राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

अदाणी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों द्वारा नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बजट सत्र का दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा।

विपक्षी सांसदों की नारेबाजी पर जगदीप धनखड़ ने जताई नाराजगी

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जानबूझकर अड़ंगा लगाया जा रहा है और यह सदन चलाने का तरीका नहीं है। हम पहले ही काफी समय बर्बाद कर चुके हैं। यदि सदन को इस तरह के व्यवधान के अधीन किया जाता है, तो मैं लोगों की अपेक्षा के अनुसार कार्य करने के लिए विवश हो जाऊंगा।,,,,

कई सांसदों को वेल में प्रवेश करने पर दी चेतावनी। 

राज्यसभा के सभापति ने सांसद राघव चड्ढा, संजय सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी, शक्ति सिंह गोहिल, संदीप पाठक और कुमार केतकर सहित अन्य नेताओं को वेल में प्रवेश करने को लेकर चेतावनी दी।

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित। 

सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के अंश निकाले जाने के बाद विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 11:50 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।,,

राज्यसभा सभापति धनखड़ बोले। 

सांसदों के नारेबाजी के बीच राज्यसभा सभापति ने विपक्ष के नेता खरगे से कहा कि विपक्ष के नेता आपने इतने शब्दों में संकेत दिया है कि अध्यक्ष दबाव में काम कर रहे हैं। इन शब्दों को हटा दिया गया है। आप सदन के पटल पर बने रहने के अपने अधिकार का हनन कर रहे हैं। हर बार आप कह रहे हैं कि अध्यक्ष दबाव में काम कर रहे हैं।


राहुल को नोटिस दिए जाने पर खरगे ने जताया एतराज। 

राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय के नोटिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ भी कहा था वह पहले से पब्लिक डोमेन में है, जो सभी लोग बोलते-लिखते हैं। वही बात उन्होंने कही है। इसमें कुछ भी असंसदीय नहीं है। इसलिए वह उसी हिसाब से नोटिस का जवाब देंगे।









,,,,,,

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

Keshav Prasad Maurya :प्रत्येक पात्र व्यक्तियो को योजनाओ का लाभ दिये जाने निर्देश दिया।


सोशल सेक्टर की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाया जाय।

गरीब कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं केशव प्रसाद मौर्य

6AM : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 09,Feb, 2023 : Thu , 01:18 AM, IS


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को विकास कार्याे की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार गाजीपुर में सम्पन्न हुइ। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद मे हो रहे विकास कार्याे की विस्तृत जानकारी उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

  बैठक में उप मुख्यमंत्री जी ने भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासपरक योजनाओ की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्तियो को योजनाओ का लाभ दिये जाने निर्देश दिया। कहा कि विकास व निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाय। 

सोशल सेक्टर की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाया जाय।गरीब कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी

 


निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त‌ रहे। किसी भी मामले में शिथिलता न बरती जाये, अपराधियों, गुण्डा, माफियाओ पर कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि राजस्व ग्रामो में चक मार्गो को चिन्हित कर अतिक्रमण को हटाया जाये ,यदि फसले लगी है तो फसलो के कटने का समय देकर उसे कटने के उपरान्त चक मार्गों को खाली कराया जाये। उन्होने जनपद मे अमृत सरोवर की जानकारी लेने पर बताया गया कि जनपद में 285 अमृत सरोवर चिन्हित किये गये है,जिसमें 277 पूर्ण हैं।

उन्होेने अमृत सरोवर के अन्दर एवं बाहर की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाकर वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त गॉवो मे अभियान चलाकर सरकारी भूमि ,चारागाहो की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाये। उन्होने निराश्रित पशुओ के सम्बन्ध मे कहा कि कोई भी व्यक्ति पशुओ को रात के अन्धेरे मे रास्ते/सड़को पर न छोड़े बल्कि उसे अपने निकटतम गो-आश्रय स्थलो मे सुपुर्द कर दे। गो-आश्रय स्थलो पर पशुओ के लिए चारा, पानी, ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। पशु स्वस्थ्य रहें,यही सरकार की मंशा है। 

जल जीवन मिशन (हर घर नल) के तहत कराये जा रहे कार्याे की जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारी को 01 मीटर नीचे तक पाईप लाईन डालने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सड़को पर खोदे गये गढ्ढे को सही कराते हुए आवागमन हेतु चलने योग्य बनाया जाये। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद में विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली तथा फर्जी बिलो पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया। ।

 कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एंव मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्रो को ही आवास योजना से आच्छादित कर लाभ दिया जाये इसके किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त न हो। उन्होने जनपद में धान क्रय केन्द्रो की जानकारी ली ,जिसमें बताया कि 90 प्रतिशत क्रय किया जा चुका है तथा किसानो को क्रय केन्द्र पर किसी प्रकार की समस्या नही है, जिस पर उन्होने प्रसन्नता व्यक्त की। 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में अन्योदय एव पात्र गृहस्थी कार्ड धारको कों राशन वितरण मे किसी प्रकार की धाधली संज्ञान में नही आना चाहिए। किसी प्रकार की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही किया जाये। राशन उठान, वितरण में पारदर्शिता बरती जाये तथा अतिरिक्त यूनिट की जानकारी मा जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाये। जनपद में प्रत्येक पात्रो का आयुष्मान कार्ड बने तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से होने वाले ईलाज मे किसी प्रकार की शिकायत न प्राप्त हो इसका विशेष ध्यान दिया जाये। 

प्राइमरी एंव माध्यमिक विद्यालयो में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत में हुए कार्याे की जानकारी ली तथा बच्चो के युनिफार्म हेतु अभिभावको के खातो मे हस्तांतरित किये गये पैसो का सत्यापन कराने का निर्देश दिया।

 बैठक में उन्होने पी एम स्वनिधि योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा अभ्युदय योजना, अवैध खनन एवं ओवर लोड वाहनो के आवागमन, एंव अन्य विकास एवं निर्माण कार्याे की समीक्षा कर अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये । उन्होने स्पष्ट शब्दो मे कहा कि ब्लाक, थाना, तहसीलो एवं जिला मुख्यालयो पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी शिकायतो का गुणदोष के आधार पर निस्तारण किया जाये। इसमे शिथिलता न बरती जाये। उन्होने कहा कि कोई कार्यकर्ता की शिकायत लेकर आता है तो उसका संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का निस्तारण किया जाये।


 बैठक में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘ , अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, भानुप्रताप सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी एफ ओ, एवं समस्त जनप दस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

MSME : उत्तर प्रदेश में औद्योगिक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु......


निजी औद्योगिक पार्कों के विकास संबंधित अधिसूचना जारी 

निवेशकों को भूमि सर्किल रेट का 90 प्रतिशत धनराशि एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराई जायेगी। राकेश सचान

6AM : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 04, Feb, 2023 : Sat, 02:53 AM, IST


 🔸विकासकर्ता को भूमि की खरीद पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क पर मिलेगी 100 प्रतिशत छूट,

जानकारी विस्तार से :

6 एएम लखनऊ : उत्तर प्रदेश में औद्योगिक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु‘ ‘निजी औद्योगिक पार्कों के विकास की (प्रमोटिंग लीडरशिप एण्ड इण्टरप्राइज फाॅर डेवलेपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजेन्स) प्लेज योजना लागू की गई है। इसके तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए 10 से 50 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क स्थापित करने पर निवेशकों को एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। शासन द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री राकेश सचान के अनुसार प्लेज योजना के अंतर्गत इच्छुक निजी प्रवर्तकों द्वारा औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव जिला उद्योग कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। क्लस्टर पर आधारित औद्योगिक पार्कों के विकास से संबंधित प्रस्तावों को वरीयता दी जायेगी। विकसित किये गये औद्योगिक पार्कों में प्रति एकड़ क्षेत्र में कम से कम एक इकाई को भूखण्ड आवंटित किया जाना अनिवार्य होगा। औद्योगिक पार्क में 75 प्रतिशत भूखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के लिए आरक्षित रखना होगा। निजी प्रवर्तक द्वारा औद्योगिक पार्क हेतु प्रस्तावित की जा रही भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में बंधक रखा जायेगा।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

🔸10 से 50 एकड़ भूमि पर औद्योगिक एमएसएमई पार्क स्थापित करने पर निवेशकों को एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा ऋण। 

🔹क्लस्टर पर आधारित औद्योगिक पार्कों के विकास से संबंधित प्रस्तावों को मिलेगी वरीयता। 

🔸औद्योगिक पार्क में 75 प्रतिशत भूखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के लिए रखना होगा आरक्षित।

🔹प्रति एकड़ क्षेत्र में कम से कम एक इकाई को भूखण्ड आवंटित किया जाना अनिवार्य होगा। 

🔸विकासकर्ता को भूमि की खरीद पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क पर मिलेगी 100 प्रतिशत छूट। 

श्री सचान ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विकसित किये जा रहे निजी औद्योगिक पार्कों के भूखण्डों का आवंटन, संचालन तथा मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के रख-रखाव का सम्पूर्ण दायित्व विकासकर्ता होगा। 

इस योजना के लिए 2500 करोड़ रुपये के रिवाॅल्विंग फंड का कारपस बनाया जायेगा। एमएसएमई पार्क विकसित करने वाले निवेशकों को डीएम सर्किल रेट पर भूमि के मूल्य का 90 प्रतिशत धनराशि एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराई जायेगी। शेष पूॅंजी की व्यवस्था निवेशकों को स्वयं करनी होगी। औद्योगिक पार्क के आंतरिक विकास के लागत की गणना अधिकत्म  50 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से की जायेगी।

श्री सचान ने बताया कि प्रथम तीन वर्षों तक निवेशक को दी गई धनराशि पर एक प्रतिशत का साधारण ब्याज लिया जायेगा। चैथे वर्ष से छः प्रतिशत की दर से साधारण वार्षिक ब्याज लिया जायेगा और पूंजी वापस करने की अधिकत्म अवधि छः वर्ष होगी। निर्धारित अवधि के पश्चात ऋण राशि पर 07 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से चक्रवृद्धि ब्याज लिया जायेगा। विकासकर्ता चाहे तो समय से पूर्व भी ऋण वापस कर सकता है। इस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि औद्योगिक पार्क में विकसित भूखण्डों की बिक्री से प्राप्त होने वाली धनराशि एस्क्रो खाते में रखी जायेगी एवं स्टेक होल्डर को उनके निवेश के अनुरूप वापस की जायेगी।

श्री सचान ने बताया कि यह एक स्टैण्ड एलोन योजना होगी। विकासकर्ता को भूमि की खरीद पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट एमएसएमई नीति-2022 के तहत दी जायेगी। औद्योगिक पार्क में निवेशकों द्वारा भवन निर्माण करके इकाइयों को किराये पर देने अथवा बिक्रय किये जाने पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट नहीं दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि परियोजना का परिक्षण एवं क्रियान्वयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति और अपर मुख्य सचिव एमएसएमई की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा किया जायेगा। इस योजना के किसी भी बिंदु पर संशोधन व परिवर्धन मुख्यमंत्री जी के अनुमोदन से ही किया जायेगा।




🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️


विशिष्ट पोस्ट

Allahabad : बेली ब्लड बैंक में खून खत्म,गर्मी से बढ़ती बिमारी में बढ़ेगी खून की कालाबाजारी।

  गर्मी में बढ़ती बिमारी के साथ बढ़ती खून की कालाबाजारी। “बेली ब्लड बैंक” में खत्म हुआ खून, 300 यूनिट की है क्षमता, बचा सिर्फ 2 यूनिट ब्लड, ...