Lucknow News : छात्र प्रिंस यादव के साथ बर्बरता, दीवार पर पटका सर, कान का पर्दा भी फट गया।

लखनऊ में छात्र प्रिंस यादव के साथ बर्बरता, दीवार पर पटका सर, कान का पर्दा भी फट गया। 

इटौंजा थाने में घंटों बैठाएं रखा नहीं हुईं सुनवाई।

6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Sat,08, Aug, 2025, 12:52 PM IST


लखनऊ इटौंजा क्षेत्र के मातेश्वरी विद्या इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस यादव की बर्बरता से दीवार पर सिर लडा लडा कर बेरहमी से की गई पिटाई से फट गया कान का पर्दा,

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के मातेश्वरी विद्या इंटर कॉलेज में एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा बर्बरता की गई है। शिक्षक महेंद्र ने छात्र प्रिंस यादव को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी टीचर का नाम महेंद्र है. क्लास के दौरान किसी बात पर नाराज होकर टीचर ने छात्र के दोनों कानों पर लगातार कई थप्पड़ मारे और उसका सिर दीवार से टकरा दिया. इस दौरान छात्र के कान से खून बहने लगा और सिर में तेज दर्द होने लगा. घटना के बाद घबराया छात्र किसी तरह घर पहुंचा, जहां दर्द असहनीय हो गया।

पीड़ित छात्र ने जब स्कूल प्रबंधक से शिकायत की, तो उन्होंने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। प्रबंधक ने छात्र धमकाते हुऐ कहा कि घर जाकर दवाई ले लेना, शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
घर पहुंचने पर जब दर्द कम नहीं हुआ, तो परिजन छात्र को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि छात्र के कान का पर्दा फट गया है और कान में गंभीर चोट आई है।

रसूखदार प्रबंधक ने राजनीतिक धौंस दिखाते हुए पिता को भी धमकाया।

छात्र के पिता संतोष यादव विद्यालय गए, तो वहां स्कूल प्रबंधन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें धमकी दी गई कि अगर कानूनी कार्रवाई की तो बच्चे का भविष्य बर्बाद कर देंगे। 

प्रबंधक ने छात्र से कहा- घर जाकर दवाई ले लेना, शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

पुलिस ने भी दर्ज नहीं प्रिंस यादव की FIR
पीड़ित के पिता ने इटौंजा थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। अब परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।


पुलिस ने पीड़ित को घंटों थाने में बिठाने के बाद घटना की लिखित शिकायत लेकर मामलें की जांच करने के बाद ही दर्ज होगीं FIR, जबकि अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परिजनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने