St. Xavier's Convent : शिक्षा के साथ खेल जगत में हासिल की बड़ी उपलब्धि...

 

सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट की वॉलीबॉल टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर हासिल किया खिताब, 

अब करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व। 

6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Thu, 01, Sep, 2025, 06:13 PM IST

   St. Xavier's Convent School Group:

6AM Lucknow : लखनऊ गोमती नगर, विनीत खंड स्थिति सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट विद्यालय शिक्षा के साथ खेल जगत में भी आगे बढ़ते हुए। अपने विद्यार्थीयों में संघर्ष, अनुशासन और साहसपूर्ण खेल-भावना को प्रोत्साहित करते हुए। 

सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट विद्यालय की वॉलीबॉल टीम ने मिर्ज़ापुर में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी टीमों के समक्ष अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

सेमीफाइनल में टीम ने बरेली को रोमांचक मुकाबले में परास्त किया (25-19, 21-25, 25-23)। इसके उपरान्त फाइनल में मेरठ के विरुद्ध उत्कृष्ट संयम और सामूहिक शक्ति का परिचय देते हुए (18-25, 25-19, 25-22) जीत सुनिश्चित की।


विद्यालय में विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। निदेशक डॉ. अरजुमंद ज़ैदी ने खिलाड़ियों के अनुशासन, टीम-भावना और अटूट संकल्प की सराहना करते हुए कहा - "आपकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय अपितु सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर भी आप इसी साहस और एकता से विजय पताका फहराएँगे।"



प्रधानाचार्य योगेन्द्र प्रताप यादव एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रोली श्रीवास्तव ने इस जीत को विद्यालय के लिए "स्वर्णिम क्षण" बताते हुए टीम को आशीर्वाद दिया। प्रबन्ध सचिवा श्रीमती काकली घोष ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। शारीरिक शिक्षा शिक्षक अशुतोष मिश्र के अथक परिश्रम एवं मार्गदर्शन को विशेष रूप से सराहा गया।

राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

अंडर-19 वर्ग : वैभव त्रिपाठी (कप्तान), सुशील शर्मा, रवि प्रकाश वर्मा, आयुष यादव (स्टैंडबाई)

अंडर-17 वर्ग: हैदर ख़ान

इस विजय ने विद्यालय परिसर में नए उत्साह और उल्लास का संचार कर दिया है। सम्पूर्ण प्रबन्धन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के साथ यह दल अब राष्ट्रीय मंच पर विद्यालय की प्रतिभा और पराक्रम का प्रदर्शन करने को तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने