Lucknow: सरेआम ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करने वाले बदमाश विवेक तिवारी उर्फ हनी, रजत चौधरी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार।

लखनऊ सरेआम ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करने वाले विवेक तिवारी उर्फ हनी तिवारी, रजत चौधरी अवैध पिस्टल, मैगजीन, कारतूस के साथ गिरफ्तार। 

6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Sun, 07, Sept, 2025, 04:15 PM IST

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हथियार से लैस बेखौफ बदमाश विवेक तिवारी उर्फ हनी तिवारी, रजत चौधरी ने बीते शुक्रवार को देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया था । विवेक तिवारी उर्फ हनी तिवारी, रजत चौधरी हथियार से लैस हो कर शुक्रवार देर रात अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया चौकी क्षेत्र में ब्लैक बग कैफे के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। 

अलीगंज क्षेत्र में कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। हालांकि बदमाशों की फायरिंग में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया है। पीड़ित युवक के अनुसार उसको जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। 


देर रात हुई फायरिंग ने इलाके में हंडकंप मचा दिया है। पीड़ित की कार पर गोलियों के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी ।


पुलिस ने सरेआम गोलीबारी गोलीकांड करने वाले विवेक तिवारी उर्फ हनी तिवारी, रजत चौधरी अरेस्ट

करते हुए अवैध पिस्टल, मैगजीन, कारतूस भी बरामद कर लिया है। 


दरअसल मामला शुक्रवार देर रात अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया चौकी क्षेत्र में ब्लैक बग कैफे के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की पहचान आयुष सिंह के रूप में हुई थी । आयुष ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ ब्लैक बग कैफे पहुंचा था। जैसे ही वह पार्किंग में पहुंचा, तभी वहां खड़ी काली स्कॉर्पियो और नीली बलेनो से 7-8 लोग उतरे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला करने वालों में शिवम सिंह, विवेक तिवारी उर्फ हनी, रजत चौधरी, अर्पित मिश्रा समेत अन्य 4-5 लोग शामिल थे। आयुष का कहना है कि इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। हालांकि इस हमले से वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। लेकिन उसकी स्विफ्ट कार पर गोलियों के कई निशान मिले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने