“माता हुईं कुमाता” स्वार्थ के लिए 4 साल की बेटी को मां ने गहरे कुएं में फेंका, हादसे का कर रही थी दिखावा। ममता को नहीं है कोई पछतावा,
“माता हुईं कुमाता” स्वार्थ के लिए 4 साल की बेटी को मां ने गहरे कुएं में फेंका, हादसे का कर रही थी दिखावा।
प्रयागराज में एक मां ने अपनी साढ़े 4 साल की बच्ची को 50 मीटर गहरे कुएं में फेंक कर उसकी हत्या कर दी।
महिला के पति ने हत्या का कारण घर में होने वाले विवाद बताया है। पति का कहना है, उसकी पत्नी घर में जींस और सूट पहनकर घूमती थी। उसका रहन-सहन भी सही नहीं था। इन सब बातों को लेकर घर में लड़ाई हुआ करती थी। उसकी पत्नी उसको छोड़कर जाना चाहती थी लेकिन बेटी के कारण वो जा नहीं पा रही थी। जिसके बाद उसने से घिनौना काम किया है।
सौम्या यादव की खुद मां ने कर दी हत्या।
बेरहम मां हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास कर रही थी।
बेटी की हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसकी पत्नी ने पहले सोते समय बच्ची को कुएं में फेंका था। उसके बाद वो अपने बिस्तर पर आकर सो गई। फिर अचानक चिल्लाने लगी थी कि उसकी बच्ची लापता हो गई है। कोई उसकी बच्ची को उठा ले गया है। रात भर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। सुबह जब पुलिस आई तो बच्ची का शव घर से 10 मीटर दूर बने कुएं में पड़ा मिला।
10 फरवरी को की थी बेटी की हत्या।
ये घटना प्रयागराज के करछना की है। बच्ची को 10 फरवरी को कुएं में फेंका गया था। 11 फरवरी को उसका शव मिला था। पुलिस ने 19 फरवरी को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 11 फरवरी को हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
2017 में हुई थी ममता और संजय की शादी।
मेरी बेटी की मौत का कोई गम नहीं पत्नी को।
इसी बीच बच्ची के पिता को अपनी पत्नी पर हत्या किए जाने का शक हो गया। पिता का कहना है, बेटी के जाने पर मेरी पत्नी एक बार भी नहीं रोई। वो बस किसी भी तरह से घर से जाना चाहती थी। शक के आधार पर मैंने ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने 18 फरवरी को मेरी पत्नी को हिरासत में लिया था। शाम को वो घर आ गई थी लेकिन 19 फरवरी को पुलिस उसको फिर से घर से ले गई और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया, तुम्हारी पत्नी ने ही तुम्हारी बेटी को मारा है।
2018 में जन्म हुआ था सौम्या का।
बच्ची का नाम सौम्या यादव था। उसकी उम्र साढ़े 4 साल थी। सौम्या के पिता का नाम संजय यादव है। मां का नाम ममता यादव है। संजय बिजली विभाग में काम करता है। उसकी शादी 2017 में हुई थी। 2018 में सौम्या का जन्म हुआ था। पूरे परिवार में सौम्या एकलौती बेटी थी।
पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
घर परिवार में किसी की इज्जत नहीं करती थी
सौम्या के पिता संजय ने बताया, शादी के बाद ममता घर पर किसी की इज्जत नहीं करती थी। वो सब कुछ अपने हिसाब से करना चाहती थी। वो उल्टे सीधे कपड़े पहनती थी। घर में बड़े भाई-छोटे भाई सब हैं। सब लोग इस बात का विरोध करते थे। मैं उसको बहुत समझाता था लेकिन वो मेरी बात नहीं सुनती थी। शादी के बाद से घर में इस बात को लेकर बहुत लड़ाई होती थी।
आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है ममता
इसे पहले ममता ने खुद सिंदूर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन वो बच गई थी। लड़ाई के कारण वो मुझसे अलग होकर सोती थी। बेटी को भी अपने साथ सुलाती थी। मैं उससे बात करने की कोशिश करता तो मुझे भगा देती थी। मुझे नहीं पता था उसके मन में ये सब चल रहा है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो अपनी ही बेटी को मार देगी।
मां को अपने काम पर कोई पछतावा नहीं था।
इस मामले में थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया, आरोपी मां ने बिना किसी झिझक के ये घटना कबूल कर ली। उसे अपने काम पर कोई पछतावा नहीं था। हमें ममता के पति ने ही उसका नाम बताया था। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी महिला ने पूरा सच उगल दिया। आरोपी मां पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें