Lucknow Road Accident: लखनऊ फ्लाइओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत, दरवाजे काटकर निकाले गए।

Lucknow Road Accident: लखनऊ फ्लाइओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत, दरवाजे काटकर निकाले गए। 

6AM Lucknow : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 19,Feb, 2023 : Sun, 01:18 PM, IST 


लखनऊ के पालीटेक्निक चौराहे पे फ्लाईओवर पर हुआ दर्दनाक हादसा हो गया है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। 

हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


पालीटेक्निक से मुंशीपुलिया की ओर फ्लाईओवर पे तेजी से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।


डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया कि रात करीब 12.30 बजे एसयूवी (बोलेरो, यूपी 32 एनएफ 9617) से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे।


बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा के नीचे गिर गई।


गाड़ी में सवार चार लोग उसी में दब गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा किया। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने चारों घायलों को लोहिया संस्थान भेजा, जहां से दो को केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी का नंबर यूपी 32 एमएफ 9617 है। पुलिस मृतकों व घायल के परिवारजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। इसमें गाड़ी का चालक बुरी तरह से फंस गया था।


चौकी इंचार्ज पॉलीटेक्निक भरत पाठक ने बताया कि एसयूवी ओलंपिया जिम के ट्रेनर अमित के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के वक्त वह भी गाड़ी में था। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वाहनों को फ्लाईओवर से जाने नहीं दिया गया।

@Uppolice @UPGovt @LucknowRoadAccident ,

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने