Sharad Yadav: नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव नहीं रहे, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार। 

यूपी-बिहार समेत 3 राज्यों से सांसद बनने वाले शरद यादव चौधरी चरण सिंह से लेकर अटलजी के भी सहयोगी रहे।

6AM_NEWS_TIMES : Published by, Ravindra yadav Lucknow : 9415461079, 13, Jan , 2023 : Fri , 08:35 AM, IST


                राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

             Rahul Gandhi - फोटो : ANI

वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. समाजवाद वाली राजनीति के जरिए जनता के बीच अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों ने छतरपुर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव के परिजनों ने छतरपुर स्थित उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका कल रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

          शरद यादव का शोकाकुल परिवार।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शरद यादव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार को ढांढस बंधाया।


2022 में अपनी पार्टी का राजद में विलय कर लिया था। 

बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार द्वारा 2013 में भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला करने के पहले वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक थे। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई। उन्होंने 2022 में अपनी पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर लिया था।


केंद्र की वीपी सिंह और वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे। 

शरद यादव यादव 1989 में वीपी सिंह नीत सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 90 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने लालू प्रसाद यादव को एक समय उनका समर्थन प्राप्त था।


प्रमुख समाजवादी नेता थे शरद यादव। 

शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। शरद यादव एक प्रमुख समाजवादी नेता थे। वे 70 के दशक में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल कर चर्चा में आए थे। वह लोकदल और जनता पार्टी से टूटकर बनी पार्टियों में रहे। 


पीएम मोदी ने जताया दुख। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादव के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि शरद यादव के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे। मैं हमेशा अपनी बातचीत को संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। पढ़ें पूरी खबर


पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। 

शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, हम उन्हें अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें किडनी की समस्या थी और डायलिसिस पर थे। उनके पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।





🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने