Ayodhya बदलता अयोध्या बदलते निजाम की पहचान तो नहीं। ?


बदलता अयोध्या बदलते निजाम की पहचान तो नहीं। ?

भगवा से हरा हुआ, उत्तर प्रदेश में नौकरशाहों के बदलते रंगढंग अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के सरकारी आवास की पहचान का रंग बदल दिया है नौकरशाही में विशेष रूप से यह चर्चा का विषय बन गया है। 

6 एएम न्यूज, रविंद्र यादव 9415461079 लखनऊ, दिन बुधवार 02 / मार्च / 2022 ( 06: 10 PM) 


अयोध्या में डीएम आवास के बोर्ड का रंग अचानक भगवा से हरा हुआ, कहीं कोई बड़ा संकेत तो नहीं ?

Ayodhya / UP Government / (UP Chunav)  Up_assembly_election_2022

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच अयोध्या में जिलाधिकारी नीतीश कुमार  के आवास के बोर्ड का रंग बदल दिया गया है।


जिलाधिकारी का यह बोर्ड जहां पहले भगवा हुआ करता था और आज अचानक बोर्ड को हरा कर दिया गया। दरअसल, डीएम आवास इस समय अस्थाई रूप से पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गया है, क्योंकि डीएम आवास जर्जर हो जाने कारण उसकी मरम्मत हो रही है। लेकिन यहां जानने वाली बात होगी कि जिस समय डीएम आवास पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुआ, उस समय बोर्ड का रंग भगवा रखा गया था लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि बोर्ड का रंग बदल कर हरा कर दिया गया. इसे लेकर कई तरह की अटकलबाजियां हो रही हैं। 

बोर्ड के रंग बदलने को लेकर डीएम नीतीश कुमार ने न्यूज़ को फोन पर बताया कि हमारा आवास इस समय पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अस्थाई रूप से है, जिसका बोर्ड अचानक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हरा रंग कर दिया। डीएम ने आगे सफाई देते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि उनके बोर्ड का रंग पहले से हरा होता था, इसलिए फिर से हरा कर दिया गया। 

भले ही इस मसले पर डीएम ने सफाई दे दी, मगर अब सवाल यह उठता है कि ऐसे नाजुक वक्त में जब प्रदेश में चुनाव चल रहे हों, अभी दो चरण मतदान के बाकी हैं, ऐसे में डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदलना कितना जायज था, या फिर इसके मायने यह निकाले जाएं कि क्या जिला प्रशासन को अंदेशा है कि योगी सरकार जा रही है और अखिलेश सरकार आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि योगी सरकार का रंग भगवा और अखिलेश सरकार का रंग हरा माना जाता है। 










#################################

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने