Rape Case हैवानियत 17 वर्षीय साली की हत्या के बाद फिर से किया दुष्कर्म


हैवानियत दुष्कर्म के बाद 17 वर्ष की साली की हत्या, मौत के बाद भी किया था रेप

साली थप्पड़ के जवाब में, जीजा ने दुष्कर्म कर मार डाला :  मुजफ्फरपुर नृशंसता ऐसी कि मरने के बाद शव से भी दरिंदगी

www.6amnewstimes.com 6एएम नेटवर्क, रविंद्र यादव लखनऊ 23 : 12: 2021 / 12:55 pm



मुजफ्फरपुर में इंसानियत को शर्मसार कर दी घटना हैवानियत की हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है। कटरा थाना क्षेत्र में घर में अकेली साली के साथ सगे बहनोई ने दुष्कर्म करने के बाद लोढ़ा से सिर कूचकर मौत के घाट उतार दिया।मुजफ्फरपुर में एक वहशी जीजा ने पहले साली को अपनी हवस का शिकार बनाया उसके बाद हत्या कर दी। जिले के कटरा थाने के एक गांव में मंगलवार देर रात घर में अकेली 17 वर्षीया किशोरी का मुंह हाथ बांधकर बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने मरने के बाद भी उसे नहीं बख्शा और उसकी लाश के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। युवती की खता इतनी थी कि उसने भरी पंचायत में बहनोई को थप्पड़ जड़ दिया था। आरोपी ने मामले को डायवर्ट करने के लिए घर के सामान को तितर-बितर कर डकैती का रूप देने का प्रयास किया। कुछ आभूषण भी लूट लिए।


कटरा पुलिस ने समस्तीपुर के ताजपुर पुलिस के सहयोग से बुधवार देर रात आरोपी बहनोई शौकत को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से ही मृतका का मोबाइल और लोढ़ा बरामद हुआ। शौकत ने दुष्कर्म और हत्या करने की बात कबूल कर ली है। मंगलवार को यह वारदात तब हुई जब युवती के परिजन उसकी भाभी की डिलीवरी के कारण दरभंगा हॉस्पिटल में थे। बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की तो खुला राज 


दुष्कर्म के बाद लूटपाट के बावजूद पुलिस को वारदात में किसी करीबी की भूमिका पर संदेह था। छानबीन के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि कुछ माह पहले मृतका के बहनोई ने सबक सिखाने की धमकी दी थी। दरअसल, मृतका की बड़ी बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रहा था। इस मामले को लेकर पंचायत हुई थी। भरी पंचायत में मृतका ने अपने बहनोई को थप्पड़ जड़ा था।


शौकत बोला- हां, मरने के बाद भी मैंने रेप किया


गिरफ्तारी के बाद शौकत ने बताया, 'बीवी से अनबन चलने के बाद गांव में पंचायत हुई थी। भरी पंचायत में मेरी साली ने मुझे थप्पड़ लगाया और जलील किया। उसी समय हमने उसको सबक सिखाने की बात ठान ली। मंगलवार को ससुराल के सभी लोग दरभंगा हॉस्पिटल चले गए। रात 9:30 बजे हम ससुराल पहुंचे तो साली अकेली थी। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लोढ़ा से मार कर उसका दांत तोड़ दिया। दुष्कर्म के बाद पहचान छिपाने के लिए लोढ़ा से सिर कूचकर हत्या कर दी

चांदी का पायल व कुछ और आभूषण लेकर सुबह 4 बजे ससुराल से निकल गए। ताकि लोग यह समझें कि अकेली पाकर घर में अपराधियों ने डकैती कर इस घटना को अंजाम दिया।' पुलिस का कहना है कि अब तक पूछताछ में वह अकेले इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर रहा है, लेकिन अभी पूछताछ जारी है।







&&&&&&&_&&&&_&&&&_&&&&&&&

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने