Lucknow : दिवाकर यादव हत्याकांड में होगा सेक्स रैकेट से जुड़े बड़े खुलासे।

 

लखनऊ के होटल में दिवाकर यादव हत्याकांड में होगा सेक्स रैकेट से जुड़े बड़े खुलासे।
सेक्स रैकेट और आकाश तिवारी के धंधे में रोड़ा बन रहे दिवाकर यादव की गोली मारकर हत्या।

6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Sat, 26, Jul, 2025, 03:52 PM IST


बीते सोमवार की देर रात लखनऊ के होटल में हुए मर्डर केस की छानबीन में नए खुलासे हो रहे हैं।

लखनऊ में अवैध होटलों की आड़ में पनपता सेक्स रैकेट संचालन से दिनों दिन बढ़ते अपराध।


लखनऊ में अवैध होटलों की भरमार से आ सुरक्षित असुरक्षित होती राजधानी और बढ़ते सेक्स रैकेट संचालकों की पुलिस प्रशासन में घुसपैठ के कारण ही आकाश तिवारी जैसे शातिर अपराधियों कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते रहते हैं।


और बेवजह मारे जा रहे हैं दिवाकर यादव जैसे काम धंधे की तलाश में घर परिवार को छोड़ कर लखनऊ आनेवाले युवक।

दिवाकर यादव  के “हत्यारे आकाश को सिर्फ तिवारी होना ही काफी नहीं था सेक्स रैकेट संचालकों के संरक्षण भी बनी बड़ी वजह जिसके चलते हत्यारों के साथ ना हुई पुलिसिया मुठभेड़ ना थाने में कपडों पर लगी धूल...

लखनऊ के होटल में जिस तरह बेखौफ अपराधियों ने दिवाकर यादव  की गोली मारकर हत्या कर दी वो अपने आप में ही बहुत कुछ इशारे करतीं हैं।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध लड़की के कमरे से आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी।
शातिर अपराधी आकाश तिवारी कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा था नशे के हालत में दूर से दिवाकर पर सही निशाना लगा लेना और उसके साथी का आराम से फरार होना।

वो तो बहन की शादी के लिए जॉब करने आया था।

Murder in Lucknow hotel. Diwakar Yadav, who was preparing for his sister's wedding, was shot dead.

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के गोमती नगर इलाके में सोमवार की देर रात एक होटल में हुई दिवाकर यादव की सनसनीखेज हत्या, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। यहां के विकल्प खंड स्थित ईशान इन होटल में एक युवक ने होटल में काम करने वाले युवक को गोली मार दी गई थी।

 ये घटना उस वक्त हुई जब युवक देर रात अपनी महिला मित्र को होटल से कहीं ले जाने पहुंचा था। मामूली कहासुनी ने कुछ ही मिनटों में हत्या की वारदात का रूप ले लिया। वहीं गोली वेटर के गले में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

हत्या आरोपी आकाश तिवारी के ऊपर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। वहीं बीबीडी थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। आकाश कुछ महीने पहले ही हत्या के मुकदमे में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

लखनऊ होटल हत्याकांड: दिवाकर यादव अपनी बहन की शादी में परिवार का हाथ बटाने लखनऊ के एक होटल काम कर रहे थे।


सोमवार देर रात अपराधी आकाश तिवारी होटल में ठहरी संदिग्ध लड़की को देर रात लेने आया था। देर रात होटल के बाहर खड़े अपराधी आकाश तिवारी को टोक दिया था उस वक्त आकाश तिवारी संदिग्ध लड़की को लेकर चला गया परंतु कुछ ही समय लड़की और अपने दोस्त और हथियारों के साथ लौटा और दिवाकर यादव को मारी गोली मार दी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने