सेवा कार्यों पर आधारित ई-बुक का विमोचन करते। डॉ महेंद्र सिंह

 जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह जी ने आज प्रयागराज एवं मुरादाबाद जिले में कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए सेवा कार्यों पर आधारित ई-बुक का विमोचन कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।



डॉ महेंद्र सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं देने के साथ ही उन की हौसला अफजाई की एवं आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने एवं आम जनता की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया उनके इस प्रोत्साहन से प्रयागराज एवं मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं में एक विशेष उत्साह का संचार हुआ।

 बड़ी मात्रा में कार्यकर्ताओं ने डॉ महेंद्र सिंह के आवाहन पर आगे भी समाज के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने