Gorakhpur: Hemraj Yadav's death: हेमराज यादव बिजली विभाग की लापरवाही से तड़प तड़पकर हूई मौत,

 

हेमराज यादव की बिजली विभाग की लापरवाही से तड़प तड़पकर हूई मौत,
दो दिनों से सड़क पर गिरे हाई टेंशन तार में दौड़ रहीं थीं मौत

6AM NEWS TIMES, Published by: Ravindra yadav, Thu, 24, Sep, 2026, 03:52 AM IST


गोरखपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक मासूम की हुई दर्दनाक मौत, दूसरा घायल, दो दिन से सड़क पर गिरे हाई टेंशन तार में दौड़ रहीं थीं बिजली।

Hemraj Yadav dies a painful death after being hit by high tension in Gorakhpur.

गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के राप्ती नगर फेज फोर में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मां के पास जा रहा था 13 साल का हेमराज यादव, तार की चपेट में आने से झुलसा

मृतक की पहचान हेमराज (13 वर्ष) पुत्र रामा यादव के रूप में हुई है।

परिवार ने बताया कि हेमराज शनिवार सुबह साइकिल से अपनी मां के पास जा रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिनों से हाई टेंशन तार सड़क पर गिरा है। बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद ना तो बिजली काटी गई और ना ही तार ठीक किया गया। जिसकी चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में जा रहा आठ वर्षीय मासूम बचाने के चक्कर में झुलस गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसे आक्रोशित मोहल्ले वालों ने राप्तीनगर स्पोर्ट कॉलेज के पास राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र को घेर लिया। 

जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के राउतपार निवासी रामा यादव पिछले 25 वर्षों से परिवार सहित चिलुआताल क्षेत्र के राप्तीनगर फेज फोर के ददरखावा में रहते है। पत्नी झाड़ू पोछा का काम करती है। सुबह हिमराज यादव 10 पुत्र रामा यादव अपनी मां से मिलने मोहल्ले में निकला था। आरोप है कि दो दिनों से हाई टेंशन तार सड़क पर गिरा है। बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद ना तो बिजली काटी गई और ना ही तार ठीक किया गया।

जिसकी चपेट में हिमराज के आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में जा रहा जियाउन का आठ वर्षीय बेटा बचाने के चक्कर में झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले वालों ने राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र को घेर लिया और लापरवाही में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर एसडीएम सदर, सीओ गोरखनाथ रविकुमार सिंह, चिलुआताल, शाहपुर गुलरिहा पुलिस के साथ पहुंचकर परिजनों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी गृह भेजा।

मृतक का परिवार मूल रूप से झंगहा थाना क्षेत्र के राउवपार का रहने वाला है। वे अभी चिलुआताल के दरखहवा में किराए के मकान में रहते हैं। हेमराज कक्षा 1 का छात्र था। उसके माता-पिता मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। पिता रामा यादव गौशाला में काम करते हैं।

Hemraj Yadav dies a painful death after being hit by high tension in Gorakhpur.

#Gorakhpur #gorkhnath #cmyogi #yogiadityanath #6amnewstimes9415461079 #UttarPradesh #hemrajyadav #Yadavyouthmurdered #yadav 






,

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने