Lucknow land scam: इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से कर दिया रजिस्टरी,


लखनऊ करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े करने वाले इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से किया रजिस्टरी,

Lucknow land scam

6AM NEWS TIMES, Published by: Ravindra yadav, Tue, 06, Oct, 2026, 09:10 AM IST


6एएम न्यूज़ टाइम्स नेटवर्क, लखनऊ।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता की शिकायत पर 25 जुलाई को मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सिसेण्डी में करोड़ों रुपये की कीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने का आरोप पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल और उनके बेटे समेत पांच लोगों पर है।

Lucknow: Father-son duo arrested for fraudulently registering land worth crores using fake documents.

  फर्जीवाड़े में राजेश जायसवाल ,अमन जायसवाल गिरफ्तार।

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े में इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचा था।

सिसेण्डी पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल और उनके बेटे अमन जायसवाल करोड़ों रुपये कीमत की जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी सिसेन्डी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल और उनके बेटे अमन जायसवाल को दक्षिणी जोन की एसओजी और मोहनलालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रविवार शाम रायबरेली में एक रिश्तेदार के घर से दबोचा गया।

आरोप है कि जमीन के फर्जीवाड़े के लिए असली सुरेश कुमार की जगह हरीलाल को फर्जी सुरेश कुमार बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन की बिक्री की गई। मामले में पुलिस पहले ही फर्जी सुरेश कुमार बने हरीलाल को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुकदमे में नामजद पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल और उनका बेटा अमन लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल पर दर्ज हैं 14 मुकदमे।

पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में फरार पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। रविवार को रायबरेली में रिश्तेदार के यहां मौजूद होने की सूचना पर एसओजी और मोहनलालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


#Lucknowlandscam #landscape #Fakeregistration #landfraud #realestate #illegalplotting

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने