Prayagraj News: प्रयागराज , पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन रामबाग के.......

 

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसो. रामबाग ने पूर्व मंडलायुक्त डॉ. आर. एस. वर्मा को दी जन्मदिन बधाई


 गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर. एस. वर्मा पूर्व मंडलायुक्त का 77 वें जन्म दिवस पर उनके आवास पर गरिमापूर्ण एवं उत्साह पूर्ण माहौल मे मनाया गया।

6एएम न्यूज़ टाइम्स नेटवर्क लखनऊ।

विभिन्न पेंशनर्स संगठन के लोगों ने डॉ. वर्मा के समाजिक अनुभव, संघर्षशील ब्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।


प्रयागराज , पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन रामबाग के अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर. एस. वर्मा पूर्व मंडलायुक्त का 77 वें जन्म दिवस पर उनके आवास पर गरिमापूर्ण एवं उत्साह पूर्ण माहौल मे मनाया गया।


इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह मे विभिन्न पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने केक काट कर , पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्रम भेंट कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। उपस्थिति लोगों ने डॉ. वर्मा के समाजिक अनुभव, संघर्षशील ब्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।


इस अवसर पर डॉ. वी. के. श्रीवास्तव, जय श्री , रीता सक्सेना , रचना श्रीवास्तव, स्वरा श्रीवास्तव.,संतोष श्रीवास्तव , विशाल श्रीवास्तव, अस्विनी प्रभात त्रिपाठी , अनुपम, विनय , अजीत सिन्हा , सुशील श्रीवास्तव योगेन्द्र पाण्डेय , राजेश यादव, शांतनु भार्गव, मयंक उपाध्याय , लव वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती रेखा वर्मा वर्मा ने अपने आवास पर सभी लोगों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए आभार ब्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने