Prayagraj: विनीता अस्पताल में सैकड़ो रेलवे पेंशनर्स का हुआ निःशुल्क स्वस्थ्य परिक्षण...

 

Prayagraj: विनीता अस्पताल में सैकड़ो रेलवे पेंशनर्स का हुआ निःशुल्क स्वस्थ्य परिक्षण

6AM NEWS TIMES, Published by: Ravindra yadav, Sun, 25, Oct, 2026, 01:18 AM IST

विनीता अस्पताल में रेलवे पेंशनर्स का निःशुल्क स्वस्थ्य परिक्षण

पूर्व उत्तर रेल्वे पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों का निशुल्क, फेफड़ों का, हृदय का और और समान्य स्वास्थ्य का परिक्षण और परामर्श दिया गया।

6एएम न्यूज़ नेटवर्क प्रयागराज।

प्रयागराज गवर्नमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि डॉ बिंदु विश्वकर्मा द्वारा फाफामऊ स्थिति विनीता अस्पताल में सैकड़ो पेंशनर्स का हुआ निःशुल्क स्वस्थ्य परिक्षण।



इस स्वस्थ्य परिक्षण चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा गवर्नमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेल्फेयर, पूर्व उत्तर रेल्वे पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों का निशुल्क, फेफड़ों का, हृदय का और और समान्य स्वास्थ्य का परिक्षण और परामर्श दिया गया।


Free lung, heart and general health check-up and consultation was provided to the members of East Northern Railway Pensioners Association . 

उन्हें डॉ बिंदु विश्वकर्मा, डॉ डी के अग्रवाल शवास रोग [chest diseas] विशेषज्ञ, डॉ पंकज शुक्ला हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ विनीता विश्वकर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि ने पहले सभी पेंशनर्स को विभिन्न रोग के लक्षण, उनसे बचाव के तरीकों और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं पर प्रकाश डाला।


पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैश लैस चिकित्सा में इस अस्पताल में सेवा भाव से बहुत अच्छी चिकित्सा की जा रहीं है। श्री वर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की 2047 में विकसित भारत बनाने के संकल्प के क्षेत्र में पूरा करने के लिए यह अस्पताल भी दृढ़ संकल्पित है।

हम सभी पेंशनर्स  को भी खुद भी अपनी दिनचर्या में सुधार लाना चाहिए, थोड़ा योग और संतुलित अहार खाना चाहिए, आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सालय में आ कर समय से इलाज करा लेना चाहिए, ताकि हम सब भी देख सके कि आजादी के 100 वर्ष बाद 2047 में हमारा भारत कैसा लगता हैं।

सभा को संबोधन पूर्वोत्तर रेल्वे पेंशनर्स के अध्यक्ष राजेश यादव, यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सुशील श्रीवास्तव, डॉ वी के श्रीवास्तव, डॉ सुधा प्रकाश ने भी किया, आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम निदेशक लोकेश शुक्ला ने अस्पताल की प्रशंसा में एक शेर सुनाया और सुन्दर ग़ज़ल गा कर सुनाई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किरन बाला पांडे, भगवाती प्रसाद ,आर डी कुशवाहा, आर बी शुक्ला, योगेन्द्र पांडे, द्वारिका,एस.के अधिकारी, डॉ परशुराम मौर्या, अमिता श्रीवास्तव, अभय राज सेवा निवृति डिप्टी कलेक्टर, डी एन यादव  सेवा निवृति डिप्टी डायरेक्टर सूचना,एम. एच. चौधरी, आदि बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहें।



#Prayagraj #VinitaHospital  #vinitahospitalprayagraj #railwaypensioners #railway #eastnorthernrailway #generalhealthcheckup #healthcheckup



.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने