Samajwadi Party : विधानसभा उपाध्यक्ष बनाएं जा सकते हैं मनोज पांडेय या लड़ेंगे संसदीय।


जन्नेश्वर मिश्रा लाबी के ही दुसरे विधायक को अखिलेश देगें मौका। 

विधानसभा उपाध्यक्ष बनाएं जा सकते हैं मनोज पांडेय या लड़ेंगे संसदीय। 

6AM NEWS TIMES लखनऊ, Published by, रविन्द्र यादव 9415461079, Updated by, Tue, 27 feb, 2024, 11 : 17 AM, IST



Samajwadi Party : अखिलेश यादव के बेहद करीबी मनोज पांडेय ने सपा के मुख्य सचेतक का पद छोड़ दिया है। वह सोमवार शाम को अखिलेश के डिनर में भी नहीं पहुंचे थे। माना जा रहा है कि वह भाजपा में भी जा सकते हैं और सांसदी लड़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के राज्यसभा चुनाव से

पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

अखिलेश यादव के करीबी नेता मनोज पांडेय ने

पार्टी के चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया

है। 

यही नहीं चर्चा है कि वह दोपहर 12 बजे

सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर

सकते हैं और फिर वह जल्दी ही भाजपा में भी

एंट्री कर सकते हैं। उनके अलावा राकेश पांडेय,

राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह जैसे कई और

विधायक भी सपा से एग्जिट कर सकते हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मनोज पांडेय की है।

इसकी वजह यह है कि उनसे ही मतभेदों के

चलते पहले स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी छोड़ गए

और वह खुद अब अखिलेश यादव से अलग होने

पर विचार कर रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने