Jaunpur: आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसडीएम नेहा मिश्रा सहित......


जौनपुर: एसडीएम नेहा मिश्रा सहित तहसीलदार व लेखपाल को उप लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में किया तलब। 

6 एएम न्यूज टाइम्स लखनऊ, Published by , रविन्द्र यादव 9415461079, Updated by, Thu, 08 feb, 2024 , 03 : 34 PM, IST

Jaunpur



उत्तर प्रदेश प्रदेश के उप लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को 11 मार्च से पहले पक्ष रखने के लिए तलब किया है। देवरिया के रणवीर सिंह    ने लेखपाल और दोनों अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। 

जौनपुर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। कहा कि पत्र मिलते ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन को कोई पत्र नहीं मिला है। देवरिया जनपद के रणवीर सिंह ने लेखपाल और दोनों  अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।


उत्तर प्रदेश के उप लोकायुक्त ने जौनपुर जिले के केराकत की एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को आय से अधिक संपत्ति  के मामले में 11 मार्च तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। 


मामले में उप लोकायुक्त के सचिव राजेश कुमार ने एसडीम  केराकत नेहा मिश्रा, बदलापुर तहसीलदार राम आधार,      बदलापुर नागपुर ग्राम सभा के लेखपाल वीरेंद्र प्रताप को प्रस्तुत होकर  अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इसके तहत उन्हें अपनी चल अचल संपत्ति के मूल्यांकन के संबंध में प्रोफार्मा पर आय और   खर्च का ब्योरा शपथपत्र के माध्यम से उपलब्ध कराना है।


 6AM Jaunpur, SDM Tehsildar and Lekhpal summoned in case of disproportionate assets

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने