RBI BANK : बैंक के रिकवरी एजेंटों की गुंडागर्दी प्रेग्नेंट महिला के पति और साथियों को जमीन पर गिराकर जम कर पीटा..... ,


बैंक के रिकवरी एजेंटों की गुंडागर्दी प्रेग्नेंट महिला से मारपीट कर छीनी स्कूटी। पति और साथियों को जमीन पर गिराकर जम कर पीटा, 

पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर ही करा दी FIR। 

रविन्द्र यादव 

6AM NEWS TIMES Lucknow, Updated at : 24, May, 2023 : Tue, 08:20 AM, IST, 


कानपुर।

कानपुर में बैंक के रिकवरी एजेंटों की दबंगई का मामला सामने आया है। सोमवार को किदवई नगर में बीच सड़क पर एक प्रेग्नेंट महिला से स्कूटी छीनी। जब पति ने इस बात का विरोध किया, तो एजेंटों ने उनको और सहयोगियों को पीटा। पति ने एजेंटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके कुछ देर बाद ही रिकवरी एजेंटों ने भी पुलिस से मिलीभगत करके महिला के पति और सहयोगियों पर छेड़खानी की FIR दर्ज करा दी।

🔴 हाइलाइट्स:

🔸लोन की किस्त नहीं चुका पाना सिविल विवाद के दायरे में आता है।

🔹बैंक अधिकारी या रिकवरी एजेंट डिफॉल्टर के साथ मनमानी नहीं की जा सकती है। 

🔸लोन रिकवरी के लिए एजेंट के कॉल करने और घर आने तक का समय तय होता है।


बीच रास्ते प्रेग्नेंट महिला को पीटा। 

शारदा अपार्टमैंट में रहने वाले सुधीर दीक्षित ने बताया कि उनकी पत्नी उजाला दीक्षित तीन महीने की गर्भवती हैं। सोमवार दोपहर वह एक शॉपिंग मॉल गई थी। इस दौरान बैंक के 7 से 8 रिकवरी एजेंट आए। वे लोग पत्नी से अभद्रता और गाली-गलौज करने लगे। जबरदस्ती स्कूटी की चाबी छीन ली। उन्होंने कहा कि इसकी किस्त नहीं जमा हुई। जो भी बात करनी है, साकेत नगर के मंगलम मार्केट आना।





गेस्ट हाउस के बार बैंक एजेंट मारपीट करते हुए। - वीडियो Dainik Bhaskar

गेस्ट हाउस के बार बैंक एजेंट मारपीट करते हुए।

जब मैं पत्नी और दोस्त के साथ मंगलम मार्केट पहुंचा, तो रिकवरी एजेंट ने मुझे भी पीटा। सुधीर ने सभी के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज की FIR दर्ज कराई। लेकिन, अगले ही दिन यानी मंगलवार को रिकवरी एजेंटों ने पीड़ित के खिलाफ ही अपने ऑफिस की एक महिला कर्मचारी से छेड़खानी समेत कई धाराओं में क्रॉस FIR दर्ज करा दी।


सुप्रीम कोर्ट के वाहनों को खींचने पर प्रतिबंध के बाद भी रिकवरी एजेंटों के गैंग ने बीच सड़क गर्भवती महिला को रोककर स्कूटी को छीन ली। विरोध करने पर अपने ऑफिस में पीटा। किदवईनगर थाने की पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पर ही क्रॉस FIR दर्ज कर दी है। पीड़ित ने यह आरोप लगाते हुए DCP साउथ से मामले की शिकायत की है। इसके साथ ही मारपीट का वीडियो भी सौंपा है। DCP ने पूरे मामले की जांच ADCP साउथ अंकिता शर्मा को दी है।


ADCP साउथ ने बताया कि क्रॉस FIR क्यों दर्ज की गई। थाना प्रभारी की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगर गलत FIR को स्पंज कर दिया जाएगा।

विडियो और खबर दैनिक भास्कर से साभार। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने