Ticker

6/recent/ticker-posts

Noida: नवीन दुबे ने ब्राह्मणवाद के समर्थन में जातिवाद का इल्ज़ाम लगा, दिया सपा से इस्तीफा,

 जातिवाद की पराकाष्ठा जाति प्रेम से वशीभूत नवीन दुबे ने सपा पर लगाया जातिवाद और पक्षपात का इल्ज़ाम, दिया इस्तीफा,

6AM : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 02,Feb, 2023 : Thu , 12:18 PM, IST

                         सांकेतिक तस्वीर

Noida: नवीन दुबे ने ब्राह्मणवाद के समर्थन में जातिवाद का इल्ज़ाम लगा, दिया सपा से इस्तीफा,🤫

नोयडा में रहने वाले जाति प्रेम से वशीभूत तथाकथित नेता नवीन दुबे ने ब्राह्मणवाद के समर्थन में सपा पर जातिवाद और पक्षपात का इल्ज़ाम लगा, दिया पार्टी से इस्तीफा, 


बताया जाता है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित तथाकथित सपा नेता नवीन दुबे ने सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा की समाजवादी पार्टी में जातिवाद एवं पक्षपात के चलते मैं ब्राह्मणवाद के समर्थन में जातिवाद के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ 

इस मुद्दे को पब्लिक सिटी के लिए सोशल मीडिया पर खूब उछाला जा रहा है लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर मौन-साध कर तथाकथित नेता नवीन दुबे की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। 

नोएडा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान से भले ही पिछड़ा वर्ग व दलित समाज स्वामी प्रसाद मौर्या के पूर्व समर्थन में आ गया हो परंतु जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट के नेताओं के बीच में बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसी दौरान नेता नवीन दुबे ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अखिलेश यादव को भेजे इस्तीफे में कहा कि पार्टी में समाजवाद नहीं है। साथ ही उन्होंने जातिवाद का आरोप लगाया है।

नवीन दुबे ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें सपा में शामिल कराया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए अपने समाज के साथ बीते विधानसभा चुनाव सहित हर मोर्चे पर ईमानदारी से काम किया।

उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों पर समाजवाद की आवाज को मुखर होकर रखा, लेकिन रामचरितमानस व भगवान श्रीराम पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी के बाद भी पार्टी द्वारा उन्हें निष्कासित करने की जगह महासचिव बनाए जाने से अनुभव हुआ कि जिस पार्टी को वह समाजवाद समझ रहे थे, वह ऐसी नहीं है। पार्टी में जातिवादी व्यवस्था है। इसलिए प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार करें।

पार्टी ने पहले ही 'वाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया था'

सपा ग्रामीण के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी नीतियों के खिलाफ बयानबाजी करने पर नवीन दुबे को वाट्सएप ग्रुप से हटा दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी गई है। पार्टी नीतियों के खिलाफ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Chat with 6AM-News-Times The admin will reply in few minutes...
Hello, How can I help you? ...
Click Here To Start Chatting...