UP Election Result 2022 : विकास और सुशासन को जनता ने दिया आशीर्वाद, योगी

 

UP Vidhan Sabha :  यूपी में बड़ी जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचे सीएम योगी, विकास और सुशासन को जनता ने दिया आशीर्वाद। 

योगी के बेहद करीबी डॉ महेंद्र सिंह ने दी जीत की हार्दिक शुभकामनाएं
 
6am On way : Edited by लखनऊ रविंद्र यादव 9415461079, 10/Mar/2022 : Thu. 06:13 PM



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर एक लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं । 



लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर उभरे हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला। राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस दौरा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर बड़ी जीत के बाद शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुलाल लगाकर इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विकास और सुशासन को एक बार फिर से जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। 

लोकसभा की तैयारी मैं लगे विपक्षी दलो की भाजपाई मुस्लिम वोटर उड़ाऐंगे नींद । 

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के परिणामों पर पूरे देश की निगाहें थीं। आज भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। इसके लिए जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद। पहली बार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हुए। मतगणना को लेकर पिछले दो-तीन दिनों चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार को जनता ने दरकिनार करते हुए भाजपा और सहयोगी दलों को जीत दिलाई है। 











%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने