अमिताभ ठाकुर की याचिका... 72 वर्षीय जस्टिस संजय मिश्रा नियम-कानून के विपरित पिछले 9.5 वर्षों से यूपी के लोकायुक्त पद पर जमे हैं।
लोकायुक्तों के निर्धारित अवधि से अधिक पद पर बने रहने के खिलाफ अमिताभ ठाकुर की हाई कोर्ट में याचिका।
6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Thu, 11, Sept, 2025, 01:29 PM IST
6AM Lucknow, जनहित के मुद्दों हो या संविधानिक अधिकारों और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए तात्पर्य रहने वाले आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के लोकायुक्त और दो उप लोकायुक्त के निर्धारित अवधि से अधिक अवधि तक अपने पद पर बने रहने के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में याचिका दायर किया है।
याचिका में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त एक्ट की धारा 5 के अनुसार लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त की नियुक्ति अधिकतम 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक हो सकती है। वर्तमान समय में यूपी के लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा पिछले 9.5 वर्षों से इस पद पर हैं और उनकी आयु 72 वर्ष हो चुकी है।
इसी प्रकार उप लोकायुक्त शंभू सिंह यादव भी 9 वर्ष से पद पर हैं और उनकी भी 72 वर्ष की आयु हो चुकी हैं।
जबकि उप लोकायुक्त दिनेश सिंह 5 वर्ष से अधिक अवधि से पद पर हैं।
अमिताभ ठाकुर ने इन्हें उत्तर प्रदेश लोकायुक्त एक्ट के विपरीत बताते हुए हाईकोर्ट से इन्हें पद से मुक्त करने के निर्देश देने की प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में नए लोकायुक्त की शीघ्र नियुक्ति किए जाने की भी प्रार्थना की है।
जस्टिस संजय मिश्रा की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट ने किया था विशेषाधिकार का प्रयोग।
सुप्रीम कोर्ट ने विशेषाधिकार का प्रयोग कर जस्टिस संजय मिश्रा की नियुक्ति का बनाया था रास्ता।
16 दिसंबर को भी अदालत ने इन्हीं पांच नामों में शामिल जस्टिस विरेंद्र सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी लेकिन बाद में उसे पता चला कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जस्टिस सिंह के नाम पर आपत्ति थी।
सुप्रीम कोर्ट ने विशेषाधिकार का प्रयोग कर इलाहाबाद हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश को जस्टिस विरेंद्र सिंह के नाम पर आपत्ति लगाते हुए। जस्टिस संजय मिश्र की कराई थी नियुक्ति।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने विशेषाधिकार का प्रयोग कर शीर्ष अदालत ने की थी नियुक्ति। यूपी में लोकायुक्त के नाम पर मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के बीच सहमति नहीं बन पाने से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने विशेषाधिकार (संविधान के अनुच्छेद-142) का प्रयोग करते हुए इस पद के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजे गए पांच नामों में से जस्टिस संजय मिश्रा के नाम पर मुहर लगा दी।
एक जज के रूप में लिए गए जस्टिस मिश्रा के अहम फैसले।
यूपी में शिक्षामित्रों की नियुक्ति पर लगाई गई रोक को जायज ठहराने वाला फैसला जस्टिस संजय मिश्रा की ही बेंच ने सुनाया था। कोर्ट ने माना था कि साल 2009-10 में चयनित 355 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पाने का वैधानिक अधिकार नहीं है।
-2014 में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इंडियन प्रेस काउंसिल के तत्कालीन चेयरमैन मार्कंडेय काटजू के खिलाफ पीआईएल को खारिज कर दिया था। यह पीआईएल पीपुल्स फोरम की ओर से सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने दायर की थी। इसे जस्टिस संजय मिश्रा व जस्टिस बीके श्रीवास्तव की बेंच ने यह कहते हुए खारिज किया था कि इसमें जनहित या लोकहित जैसी कोई वजह नहीं है।
-जस्टिस संजय मिश्रा ने अपने एक फैसले में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को कड़ी फटकार लगाई थी। एमसीआई ने बिना किसी कारण के मौलाना अली मियां इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज में 2014-15 के लिए एमबीबीएस की 150 सीटों पर दाखिले की इजाजत देने से मना कर दिया था। इस मामले में जस्टिस संजय मिश्रा व बीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने एमसीआई और केंद्र सरकार का आदेश रद्द कर दिया था।
कौन हैं लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा❓
जस्टिस संजय मिश्रा इलाहाबाद के मूल निवासी हैं। उनका जन्म 19 नवंबर 1952 में हुआ। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 सितंबर 2004 में उनकी ज्वॉइनिंग जज के पद पर हुई। यहां उन्होंने 18 नवंबर 2014 तक सर्विस दी। नवंबर 2014 में वह हाईकोर्ट से रिटायर हुए। वह बलरामपुर में एडमिनिस्ट्रेटिव जज भी रह चुके हैं। यूपी सरकार के पैनल में भी जस्टिस संजय मिश्रा का नाम था। लेकिन, सरकार ने जस्टिस वीरेंद्र सिंह का नाम प्रपोज किया था।
जस्टिस मिश्र के चाचा न्यायमूर्ति एपी मिश्र सुप्रीमकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति हैं। जस्टिस एपी मिश्र उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 सितंबर 2004 को उनकी जॉइनिंग हुई थी। उन्हें पहले एडिशनल जज बनाया गया। 18 अगस्त 2005 को वे पूर्णकालिक जज बन गए।
यहां 18 नवंबर 2014 तक सेवा दी। नवंबर 2014 में वे हाईकोर्ट से रिटायर हुए। वे बलरामपुर में एडमिनिस्ट्रेटिव जज भी रह चुके हैं।
#UPLokayukta, #अमिताभठाकुर, #UttarPradeshNews, #UPGovernment, #6amnewstimes9415461079,
