UP Election 2022 : योगी को मिले मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बंपर वोट........।


मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा को पड़े बंपर वोट ने जीत की सुनिश्चित। 

लोकसभा की तैयारी मैं लगे विपक्षी दलो की भाजपाई मुस्लिम वोटर उड़ाऐंगे नींद । 

6am On way : Edited by लखनऊ रविंद्र यादव 9415461079, 10 /Mar/ 2022 : Thu. 07:39 PM


लोकसभा के बाद इस बार भी मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को खुलकर वोट दिया। जीत के आंकड़े बता रहे हैं। मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा की जीत ने चौकाने वाले नतीजे दिए हैं। बिथरी, मीरगंज, आंवला, शहर और कैंट के अलावा नवाबगंज जैसी सीटों पर भाजपा मुस्लिम महिलाओं का वोट हासिल करने में कामयाब रही है। हालांकि इन सीटों पर महिलाओं ने भाजपा को वोट देना स्वीकार तो किया लेकिन पहचान जाहिर करने के सवाल पर पीछे हट गईं।

जीत के नतीजे जैसे ही सामने आए मुस्लिम महिलाओं ने अपनी जुबां खोली। उनका कहना है कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी पर अंकुश लगा है। सुकून और अमन के लिए भाजपा को वोट दिया था। महिलाओं ने तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि पहले के नेताओं ने उनके क्षेत्र में कोई काम नहीं किया न सुना। इसीलिए उन्होंने भाजपा को चुना। इससे महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्हें भाजपा पर पूरा भरोसा है। इसीलिए न सिर्फ खुद भाजपा को वोट दिया बल्कि दूसरी महिलाओं के वोट भी दिलाए हैं। 

भाजपा की जीत पर खुलकर मनाया जश्न 


शहर, कैंट समेत यूपी में भाजपा की जीत का जश्न केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन एवं मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के गढै़या स्थित निवास पर मनाया गया। इसमें कई मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं जो भाजपा के रंग में रंगी नजर आईं। फरहत नकवी ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा का ख्वाल रखा है। संस्था की सभी महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया। बोलीं, भाजपा के तीन तलाक पर कानून बना तो महिलाओं का उत्पीड़न कम हुआ है। भाजपा की जीत जश्न में शाबी, रेशमा, इशरत, सायरा, सरला रस्तोगी, मनतशा, गुलफाम, कैसर फातिमा, रेशमा, मनतशा, फरहाना, ईशा खान, नीलू रस्तोगी, कामिनी, तारा आदि शामिल रहीं।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने