Lucknow Vrindavan 6 : खेल भावना से स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा विकसित होती है

 खेल भावना से स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा विकसित होती है-कर्नल डी.पी.सिंह


6am On the way : Edited by रविन्द्र यादव, लखनऊ 9415461079, 27/ Mar/ 2022 : Sun . 08:24 PM 



लखनऊ, वृन्दावन योजना सैक्टर 6 ए। स्थिति आकाश एंकलेव सोसायटी मे आज प्रथम खेलप्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।इसमें विभिन्न आयुवर्ग के प्रतियोगिओं ने भाग लिया।



     प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए सोसायटी अध्यक्ष कर्नल डी.पी.सिंह ने कहा कि खेलप्रतियोगिता भावनाओं से स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। आपने कहा कि वर्तमान परिदृश्य मे स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा का व्यक्तित्व विकास मे महत्वपूर्ण योगदान है।

  कार्यक्रम का आयोजन / संयोजन के.एन.यादव महाप्रवंधक एवं संचालन विवेक चौधरी व संदीप गुप्ता ने किया।


यह आयोजन सोसायटी के सचिव श्रवण कनोजिया एवं के.एन. यादव,प्रबंधक के दिशा निर्देशन में किया गया।इन प्रतियोगिताओं में सोसायटी के अधिकांश बच्चों,बच्चियों,वयस्क महिलाओं एवं पुरुषों,बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों ने 100 मीटर,75 मीटर,50 मीटर की विभिन्न आयु वर्गों की श्रेणी जैसे 5 साल से छोटे बच्चों,0 से 10 वर्ष,10 से 20 वर्ष,20 से 30 वर्ष,30 से 40 वर्ष,40 से 50 वर्ष,50 से 60 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्गों में बड़े ही उत्साह से प्रतिभाग किया।



 प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को सोसायटी के उपाध्यक्ष ओम नारायण दीक्षित एवम सहायक सचिव योगिता भाटिया ने पुरूस्कार देकर उनकी हौसलाअफजाई की।प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से आयोजित करवाने में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी व वरिष्ठ निवासी राम सिंह, संदीप गुप्ता, निरंजन सिंह, मनोज पटेल, सुनील कुशवाहा, योगेश मंगल, संजीव मल्होत्रा, दुर्गा बली सिंह , मनीष सिंह, विवेक चौधरी इत्यादि ने अपना सहयोग प्रदान किया। आभार प्रदर्शन सोसायटी सचिव श्रवण कनोजिया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने