विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए लखनऊ में सख्ती से लागू होगा रूट डायवर्जन आज और कल
6 एएम न्यूज नेटवर्क : Edited by रविन्द्र यादव, लखनऊ 9415461079, 28/ Mar/ 2022 : Mon, 09:14 AM
विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण विधान भवन में होगा। इस दौरान आज और कल हजरतगंज क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन होगा।
- बंदरियाबाग चौराहे से यातायात राजभवन, डीएसओ हजरतगंज, जीपीओ, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा, ये वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट, 1090 चौराहा होकर जाएंगे।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात पर रोक, ये पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।
- रॉयल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात पर रोक। ये वाहन कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, कैंट ओवरब्रिज होकर जाएंगे।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से बड़े वाहन/सिटी बसें सिकन्दरबाग हजरतगंज, विधानसभा नहीं आ सकेंगे। ये बैकुंठ धाम, 1090 गांधी सेतु, बंदरियाबाग, लालबत्ती कैंट होते जाएंगे।
- केकेसी तिराहे से चारबाग आने वाले सिटी/रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा नहीं आ सकेंगे। ये यातायात लोको, कैण्ट या बर्लिग्टन चैराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
- गोमतीनगर से बड़े वाहन सिकन्दरबाग, हजरतगंज, विधानभवन नहीं जा सकेंगे, ये बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील होकर कैसरबाग जाएंगे।
- सिकन्दर बाग से विधानसभा जाने वाला यातायात हजरतगंज नहीं जा सकेगा। ये यातायात सिकन्दर बाग चौराहा से बालू अड्डा, गांधी सेतु चौराहा, चिरैयाझील होते जा सकेगा।
- परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से विधानसभा नहीं जा सकेंगे। कैसरबाग या चिरैयाझील, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग होकर 1090 चौराहा होते गोल्फ क्लब चौराहे से जाएंगे।
- डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल चौराहे की तरफ यातायात नहीं आ जा सकेगा। ये हजरतगंज, मेफेयर, सिकन्दरबाग या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।
#6AM_NEWS_TIMES_9415461079