जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह द्वारा किए गए नियुक्ति पत्र वितरण। Dr Mahendra Singh Minister Jal-Shakti-UP

 

अध्यापक राष्ट्र निर्माता होता है जो अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है, मजबूत शिक्षा व्यवस्था से ही देश का विकास होता है। डॉ। महेंद्र सिंह 

रवींद्र यादव 6 एएम न्यूज़ टाइम्स लखनऊ 9415461079; 06:35 बजे 



जल शक्ति मंत्री डॉ। महेंद्र सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण उन्नाव। 

 उन्नाव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त अध्यापकों को 69,000 नवनियुक्त शिक्षकों की द्वितीय चरण की भर्ती के तहत जनपद उन्नाव में 145 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी समारोह का आयोजन निराला प्रेक्षागृह में किया गया है।


        डा महेंद्र सिंह के साथ नियुक्ति पत्र प्राप्त सहायक अध्यापक। 

 उन्नाव समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री डॉ। महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण के बाद डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की शिक्षा विश्व में सबसे सर्वोच्च रही है। उन्होंने सरकार द्वारा गत वर्ष में भर्ती किए गए 1,37000 शिक्षकों को मिशन प्रेरणा से जोड़कर विद्यालयों के साथ शैक्षिक व्यवस्था का कायाकल्प करने के लिए कहा।

 उन्होंने कहा योगी सरकार का मुख्य उद्देश्य मिशन रोजगार है युवाओं के साथ योगी सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा अच्छी शिक्षा से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है जिसकी अच्छी भूमिका अदा करने के लिए एक शिक्षक होता है आपका जो दायित्व कर्तव्य हैं उन्हें सत्य निष्ठाता, ईमानदारी कर्मठता , लग्नता , तत्परता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा एक शिक्षक पर देश परिवार का विश्वास होता है अच्छे शिक्षक से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है इसलिए सभी ईमानदारी के साथ कार्य करें उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना की।

 उपरोक्त कार्यक्रम में विधायक सफीपुर, बंबालाल दिवाकर ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा देने हेतु प्रयास करने के उपदेश दिए। विधायक सदर पंकज गुप्ता ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए बच्चों को आगे बढ़ने का मार्ग दिखलाने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा शिक्षक के कंधों पर एक बहुत बड़ा दायित्व होता है सभी शिक्षकों को संकल्प लेना है कि जिस भी विद्यालय में शिक्षा दान करने का अवसर मिले वहां बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि वह अपने माता-पिता, अपने गुरुजन,अपने देश का नाम रोशन करें। विधायक मोहन बृजेश रावत ने ब्रिटिश कालीन शिक्षा प्रणाली व वर्तमान शिक्षा की तुलना करते हुए कहा कि भारत की शिक्षा व भाषा संस्कृति पूरे विश्व में सम्मानित है, हमें इसका आदर पूर्वक सम्मान करना चाहिए।

पुरवा विधायक, अनिल सिंह ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर इस संसार में कुछ नहीं है, शिक्षा एक ऐसा ज्ञान है जिसे कोई खरीद नहीं सकता, कोई चुरा नहीं सकता, शिक्षा से ही व्यक्ति को सम्मान मिलता है, शिक्षा से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। इसलिए योगी सरकार अच्छे शिक्षकों को चयनित करने के लिए कटिबंध है जिससे कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा पद्धति भारत में नंबर वन की शिक्षा पद्धति संभव हो सके।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ। राजेश कुमार प्रजापति के साथ विधायक सदर, सफीपुर, पुरवा, मोहान, सदस्य विधान परिषद, राजबहादुर सिंह चंदेल, श्री अरुण पाठक, भाजपा अध्यक्ष राज किशोर, भाजपा महामंत्री श्री आशीष बाजपेई जी, अपर जिला अधिकारी वित्त अधिकारी एवं राजस्व श्री राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी सभी शैक्षिक कर्मचारी और अन्य उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने