Black marketing : पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के कालाबाजारियों पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई,


पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के कालाबाजारियों पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई,

[ 17 हजार से ज्यादा छापे, दर्ज़नों गिरफ्तारियां ] 

6AM NEWS TIMES, Published by & Updated by : Ravindra yadav,  Sat, 01, April, 2026, 11:26 AM IST 



6AM TODAY पेट्रोल, डीजल और LPG की कालाबाजारियों पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा प्रदेश भर में 17 हजार से ज्यादा छापे मारे गए और कालाबाजारी में शामिल दर्ज़नों गिरफ्तार। 

LPG और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। 12 मार्च से लेकर अब तक राज्यभर में 17 हजार से ज्यादा छापे और निरीक्षण किए गए हैं. इस दौरान कई एफआईआर दर्ज हुईं और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सरकार का दावा है कि प्रदेश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। 

इन छापों के दौरान कानून तोड़ने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है. कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है. सरकार के अनुसार, LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ 33 एफआईआर दर्ज की गईं. इसके अलावा अन्य मामलों में 189 एफआईआर दर्ज हुई हैं। यह दिखाता है कि प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं कर रहा है. कार्रवाई के जरिए कालाबाजारी करने वालों में डर का माहौल बनाने की कोशिश है। 

सिर्फ एफआईआर ही नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई है. कुल 224 लोगों के खिलाफ अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है. यह संकेत देता है कि सरकार सिर्फ कार्रवाई दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए भी गंभीर है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो. इससे पूरे सिस्टम में जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 

मुख्य सचिव के निर्देश के बाद सभी जिलों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. जिला आपूर्ति अधिकारी और स्थानीय प्रशासन नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं. इन निरीक्षणों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर और ईंधन मिल सके। सरकार चाहती है कि किसी भी स्थिति में सप्लाई चेन प्रभावित न हो. इसके लिए लगातार फील्ड विजिट और रिपोर्टिंग की जा रही है। 

सरकार ने साफ किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. मौजूदा समय में करीब 91 हजार किलोलीटर पेट्रोल और 1.15 लाख किलोलीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है. इसके अलावा प्रदेश में 12,888 पेट्रोल पंप सुचारू रूप से काम कर रहे हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें. कई बार अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल या गैस खरीद लेते हैं, जिससे कृत्रिम संकट पैदा हो जाता है. सरकार ने साफ कहा है कि ऐसा करने से बचें. पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और हर उपभोक्ता को उसकी जरूरत के अनुसार सप्लाई मिल रही है.

पीटीआई के मुताबिक, LPG की स्थिति को लेकर भी सरकार ने संतोषजनक बताया है. पूरे प्रदेश में 4,107 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है. उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार समय पर सिलेंडर मिल रहे हैं. साथ ही पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है. इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी घर में गैस की कमी न हो.

सरकार शहरों में गैस नेटवर्क को और मजबूत करने पर भी काम कर रही है. सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है. इसके तहत पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबित मंजूरियों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं. इससे आने वाले समय में गैस सप्लाई और बेहतर होगी।


#UttarPradesh #BlackmarketingofLPGpetroldiesel #yogiadityanath #lockdown2026 #viral #UGC #castecensus 









एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने