Brajesh Pathak : सीएम ब्रजेश पाठक, पहुचें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साफ सफाई में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी,


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पहुचें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साफ सफाई में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी, 

6AM NEWS TIMES, Published by & Updated by : Ravindra yadav,  Sat, 16, Mar, 2026, 07:39 AM IST


6AM Lucknow : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने चिनहट सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से मिल कर फीडबैक भी लिया।

लखनऊ के चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डिप्टी सीएम का यह औचक निरीक्षण शासन की उस सक्रियता को दर्शाता है, जहाँ 'धरातल की हकीकत' जानने के लिए बिना किसी प्रोटोकॉल के जिम्मेदार मैदान में उतर रहे हैं।



अस्पताल प्रशासन में मची 'हलचल' 

लखनऊ के चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे डिप्टी सीएम को देखकर अस्पताल प्रशासन और स्टाफ में हलचल मच गई।

Panic ensued among the hospital administration and staff at the Chinhat-based Community Health Centre (CHC) upon the unannounced arrival of Deputy CM Brajesh Pathak. 
 

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम सीधे ओपीडी पहुंचे और वहां मौजूद मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से दवाइयों, जांच और डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में भी पूछा।



इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया और गंदगी दिखने पर नाराजगी दिखाई। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर यह देखा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समय पर ड्यूटी पर मौजूद हैं या नहीं। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली और रूट मैप की समीक्षा करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के इस औचक निरीक्षण को स्वास्थ्य विभाग के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है कि सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने