इंस्पेक्टर ने किया कब्जा, लखनऊ डीएम खड़े कर दिए हाथ बोले मेरे पास अथॉरिटी नहीं है, “फौजी की गुहार” 'योगी जी पुलिस से बचाओ...'
6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Wed, 01, Oct, 2025, 06:13 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाने वाले फौजी को अपनी ही ज़मीन को पुलिस इंस्पेक्टर के कब्ज़े से छुडाने, विधानसभा पंहुचा फौजी का परिवार, मचा हड़कंप शायद अब जागे प्रशासन।
The inspector took over, the DM raised his hands and said, I do not have the authority. “Soldier's plea” 'Yogi ji, save me from the police...'
6 AM Lucknow News: कुपवाड़ा के हवलदार मनोज कुमार को UP पुलिस के कब्जे से जमीन मुक्त करने के लिए लखनऊ विधानसभा के सामने पूरे परिवार के साथ किया विरोध प्रदर्शन, न्याय और परिवार की सुरक्षा मांग।
अब तो डीएम ने भी खड़े कर दिए हाथ: हवलदार का दावा है कि डीएम साहब भी अब कहने लगे हैं कि "मेरे पास अथॉरिटी नहीं है हमको जब तक अथॉरिटी नहीं मिलती तब तक निर्माण को नहीं रोक सकते हैं।"
देश की सीमा पर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LOC पर तैनात एक हवलदार को अपनी ओर अपने परिवार की जान और जमीन को भू-माफ़िया से छुड़ाने के लिए मजबूरन लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्महत्या का प्रयास करना पड़ा। यह चौंकाने वाली घटना मंगलवार को तब सामने आई जब सेना के हवलदार मनोज कुमार अपनी पत्नी पूजा माँ और चाचा के साथ विधानसभा पहुँचे। उनके हाथों में तख्तियाँ थीं जिन पर लिखा था, "सैनिक की ज़मीन भू-माफिया और पुलिस से बचाओ।" मनोज कुमार का दावा है कि वह 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे अहम सैन्य अभियान में शामिल रह चुके हैं लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस का ही एक इंस्पेक्टर भू-माफ़िया की मदद से लखनऊ स्थित उनके प्लॉट पर जबरन कब्ज़ा कर रहा है।
इंस्पेक्टर पर आरोप फर्जी रजिस्ट्री से कर लिया प्लॉट पर कब्ज़ा।
मनोज कुमार जो पीजीआई के देवी खेड़ा गांव पवन पुरी कॉलोनी के रहने वाले हैं वर्तमान में 45 आरआर कुपवाड़ा में तैनात हैं। उनका आरोप है कि फतेहपुर के चाँदपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह दबंगई के दम पर उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पत्नी का आरोप: हवलदार की पत्नी पूजा ने बताया कि उन्होंने डिफेंस कॉलोनी तेलीबाग में जमीन ली थी जिस पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह जबरदस्ती निर्माण कर रहे हैं जबकि उनकी रजिस्ट्री फर्जी है।
कमाई लगी दाँव पर: पूजा ने रोते हुए कहा "पूरी ज़िन्दगी की कमाई हमने घर बनाने के लिए लगा दी। अब हमारे बच्चे खाने के लिए भी मोहताज हैं। यहाँ एसी में बैठे अधिकारी हमारी मदद नहीं कर रहे हैं।"
CM के दरबार से लेकर DM तक लगाई दौड़ फिर भी नहीं मिली कोई मदद।
हवलदार मनोज कुमार और उनके परिवार ने न्याय के लिए हर दरवाज़ा खटखटाया लेकिन उन्हें कहीं से मदद नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीजीआई थाने मुख्यमंत्री पोर्टल मुख्यमंत्री दरबार (गोरखपुर और लखनऊ दोनों) और सैनिक वेलफेयर में डीएम से भी मुलाकात की।
आदेशों की अनदेखी: मनोज कुमार ने बताया कि डीएम से मुलाकात के बाद प्लॉट पर निर्माण कार्य रुकवाने के आदेश हुए थे लेकिन इंस्पेक्टर लगातार तेज़ी से निर्माण करवा रहा है।

.webp)