कांग्रेस यादव के इकलौता बेटे की दर्दनाक मौत; दुर्गा पुजा के भंडारे में 6 वर्षीय युवराज को तेज रफ्तार कार ने रौंदा;
6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Wed, 02, Oct, 2025, 05:14 PM IST
यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शक्तिखंड चार में भंडारा खा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने रौंदा; पिता कांग्रेस यादव हुऐ बदहवास घटना सुन हर कोई हुआ भावुक।
गाजियाबाद: दुर्गा पंडाल के बाहर दर्दनाक हादसा।
➡ बच्चे की कार की चपेट में आने से मौत।
➡ पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया।
➡ इंदिरापुरम के नीति खंड की घटना।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम शक्तिखंड चार स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी कांग्रेस यादव का इकलौता बेटा दो अक्तूबर को क्षेत्र में ही आयोजित भंडारे में खाना खा रहा था। परिवार वालों का आरोप है कि वहां एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शक्तिखंड चार में भंडारा खा रहे छह वर्षीय बच्चे युवराज को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इंदिरापुरम थाने पर हंगामा करते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शक्तिखंड चार स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी कांग्रेस यादव का इकलौता बेटा दो अक्तूबर को क्षेत्र में ही आयोजित भंडारे में खाना खा रहा था। परिवार वालों का आरोप है कि वहां एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। बच्चा कार के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Ghaziabad #DurgaPandalAccident #CarAccident @ghaziabadpolice


