UP News : धनंजय सिंह रसूख को चुनौती देने वाले भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या ,


धनंजय सिंह रसूख को चुनौती देने वाले भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या,

आगामी लोकसभा चुनाव में धनंजय सिंह की पत्नी के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा साबित होते प्रमोद यादव। 

6एएम न्यूज नेटवर्क जौनपुर, Published by : रविन्द्र यादव  Updated Thu, 07, मार्च 2024, 012:34 PM IST




जौनपुर में भाजपा जिला मंत्री की दिनदहाड़े हत्या:कार्ड देने के बहाने बदमाशों ने रोका और दिनदहाड़े तमंचा सटाकर मारी गोली; पिता का भी हुआ था मर्डर

जौनपुर बेखौफ बदमाशों ने सत्ता को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोग आनन-फानन में अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मामला सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव का है।


धनंजय सिंह के रसूख को चुनौती देते थे भाजपा नेता प्रमोद यादव। 


Jaunpur News: जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रमोद ने 2012 में मल्हनी सीट से धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।


    

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार को भाजपा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रमोद यादव अभी जिला मंत्री के पद पर हैं लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में मल्हनी सीट से वह धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव को दिन दहाड़े लगभग 10 बजे के आसपास मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया है।


Jaunpur Pramod Yadav Bjp Leader Shot Dead By Assailants Fought Election Against Dhananjay Singh Wife From Malhani, Dhananjay Singh

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने