शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

Yogi Police: रामनवमी पर रिजवान-शानू को फंसाने के लिए हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कराई थी गौकशी,

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब। 

UP: रामनवमी पर रिजवान-शानू को फंसाने के लिए हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कराई थी गौकशी, पुलिस ने साजिशकर्ता को किया बेनकाब...... , 

6AM_Lucknow : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 07, Apr, 2023 : Fri , 12:07 PM, IST




आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गौतम नगर में गुफा के पास गोकशी कर रामनवमी पर माहौल खराब करने की साजिश रची गई थी। पुलिस की विवेचना में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने बताया कि साजिश अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने की थी। एक गुट दूसरे गुट को फंसाना चाहता था। पुलिस ने महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। कार्यकर्ता भी इस साजिश में शामिल थे।


मामला से संबंधित जानकारी विस्तार से


रामनवमी पर गोकशी की वारदात हुई थी। गोमांस बरामद हुआ था। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी पहुंचे थे। गढ़ी चांदनी निवासी पदाधिकारी जितेंद्र कुशवाहा ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें गोकशी की सूचना मिली थी। वो कार्यकर्ता विशाल और मनीष के पास पहुंचे थे।


इन मुस्लिम युवकों को किया गया था नामजद। 

एत्माद्दौला निवासी रिजवान उर्फ काल्टा, आलमगंज निवासी नकीम, विज्जू उर्फ छोटू और लोहामंडी निवासी शानू को नामजद किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव कर प्रदर्शन हुआ था। डीसीपी लाइन सूरजराय ने बताया कि विवेचना में कई तथ्य सामने आए। दो आरोपी सैयद पाड़ा निवासी इमरान कुरैशी उर्फ ठाकुर और शानू उर्फ इल्ली को गिरफ्तार किया। नामजद आरोपियों का गोकशी से लेना-देना नहीं था।


एसीपी छत्ता आरके सिंह के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्य साजिशकर्ता हैं। झल्लू औरर संजय जाट के बीच बातचीत हुई थी। शानू उर्फ इल्ली व नदीम उर्फ झल्लू का नकीम व उसके भाई बिज्जो उर्फ छोटू, रिजवान उर्फ काल्टा आदि से विवाद चला आ रहा है। नकीम नगर निगम कर्मी है। उसने पूर्व में झल्लू और इमरान को जेल भिजवाया था। तभी से वो उससे रंजिश मानते हैं। इसलिए गोकशी कर नकीम और उसके साथियों को फंसाने की साजिश रची गई।


पहले स्थान चिह्नित किया, फिर की वारदात

पुलिस की पूछताछ में इल्ली ने बताया कि 29 मार्च की रात 8 बजे वो और झल्लू मेहताब बाग पहुंचे। दोनों स्कूटी और बाइक पर थे। इमरान, सलमान पुत्र सलीम और शानू पुत्र सायरो बानो मौजूद मिले। शानू को वहीं छोड़ दिया। वो गुफा के पास खाली पड़े मैदान में पहुंचे। वहां गाय घूम रही थीं। तय किया कि किसी गाय को काटेंगे। शानू, इमरान और सलमान रुक गए। इल्ली और झल्लू भगवान टाकीज आ गए। यहां पर सौरभ शर्मा, ब्रिजेश भदौरिया, शानू उर्फ अजय मिल गए। गाय काटने की सूचना सौरभ शर्मा, ब्रिजेश और शानू ने अन्य पदाधिकारियों को दी। सुल्तानगंज पुलिया पर जितेंद्र कुशवाहा मिले। सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, षड्यंत्र में संजय जाट की मुख्य भूमिका रही। झल्लू, सौरभ, ब्रिजेश, शानू उर्फ अजय ने पहुंचकर नकीम आदि पर आरोप लगाया। आरोपी उनके सामने भागे हैं।


लोकेशन से खुल गया था राज। 

एसीपी छत्ता ने बताया कि सबसे पहले जितेंद्र कुशवाहा से पूछताछ की। उनसे कहा कि कैसे जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि मुखबिर ने बताया। इस पर मुखबिर का नाम बताने के लिए कहा। उन्होंने झल्लू का नाम लिया। पड़ताल में जानकारी मिली कि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। संजय जाट और जितेंद्र कुशवाह के बीच बातचीत हुई थी। नकीम सहित अन्य नामजद आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली। वह एक महीने से इस इलाके में नहीं आए थे।


षड्यंत्र करके फंसाया

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि मुझे और पदाधिकारियों को षड्यंत्र करके फंसाया गया है। सभी लोग गोकशी की सूचना पर पहुंचे थे। इसके अलावा किसी से कोई बातचीत नहीं है। महासभा मामले में उग्र आंदोलन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगी। मामले में सीबीसीआईडी जांच की मांग की जाएगी।


#Hindu_Mahasabha officials got cow slaughter done on #Ram_Navami two conspirators arrested


संबंधित खबर, अमर उजाला आगरा, Fri, 07 Apr 2023 08:21 AM IST App

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

Allahabad : बेली ब्लड बैंक में खून खत्म,गर्मी से बढ़ती बिमारी में बढ़ेगी खून की कालाबाजारी।

  गर्मी में बढ़ती बिमारी के साथ बढ़ती खून की कालाबाजारी। “बेली ब्लड बैंक” में खत्म हुआ खून, 300 यूनिट की है क्षमता, बचा सिर्फ 2 यूनिट ब्लड, ...