UP Nikay Chunav : यूपी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी।


यूपी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी। 

👉 प्रयागराज, वाराणसी समेत 9 जिले अनारक्षित,
👉 कानपुर-लखनऊ सीट महिला आरक्षित,

#6AM_Lucknow : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 30, Mar, 2023 : Thu , 05:18 PM, IST


नगर विकास मंत्री एके शर्मा लखनऊ में प्रेस वार्ता कर दी है जानकारी।

लखनऊ ; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार निकाय चुनाव को लेकर नए परिसीमन और आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

6 अप्रैल शाम 6 बजे तक आपत्तियां लगा सकेंगे।

आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला और गाजियाबाद महिला सीट के लिए आरक्षित की गई है। जबकि वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।


सबसे पहले ओबीसी आरक्षण की पूरी लिस्ट देखें...



नगर निगम में पहले की तरह ही चुनाव होगा


एके शर्मा ने बताया कि हमारी टीम ने कई दिनों की मेहनत के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारी भावना को समझा था। हमने कहा था हम बिना आरक्षण चुनाव नहीं चाहते। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब आगे बढ़ रहे हैं। आयोग ने कहा बहुत बड़ा राज्य है। कुछ असन्तोष की बातें आयोग के सामने आई थीं। पहले पूरे राज्य को एक यूनिट मानकर चुनाव होता रहा है। नगर निगम में पहले की तरह ही चुनाव होगा। बाकी में मंडल और जिले के अनुसार चक्रानुक्रम चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने