बलिया में 96 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
ग्रामीण सड़कों के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों का भी बड़ी संख्या में हुआ निर्माण। केशव प्रसाद मौर्य
www.6amnewstimes.com 6एएम नेटवर्क, रविंद्र यादव, लखनऊ 04: 01: 2022 / 05:55 am
बलिया : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जनपद बलिया के चेतन किशोर मैदान सिकन्दरपुर मे सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतु कुल 96 परियोजनाओं (लागत ₹ 125.74 करोड़) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उप मख्यमंत्री द्वारा रू 53.63 करोड़ की धनराशि 48 मार्गों का लोकार्पण तथा रू 64.41 करोड़ की लागत के 42 मार्गों का शिलान्यास किया गया इसके अलावा उन्होंने रू 7.70 करोड़ की लागत के के 6 सेतुओं का शिलान्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि एपीजे और कलाम गौरव पथ का निर्माण कर प्रतिभाओं को सम्मानित करने और उन्हें प्रेरित करने का काम किया गया है यही नहीं, प्रदेश में हर्बल सड़कों के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने का काम भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोशल सेक्टर की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समान रूप से दिया जा रहा है और किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गतिशीलता के साथ किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ,विधायक संजय यादव, विधायक धनंजय कनौजिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें