शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

UP_Panchayat_Election_2021 ; ना प्रचार ना मतदान नतीजे से पहले बन गए प्रधान........

न प्रचार पे खर्च, ना किसी से मनमुटाव, ना किसी से वाद-विवाद, न मतदान, चुन लिए गए निर्विरोध प्रधान

 सब्सक्राइब करें। www.6amnewstimes.com 09:04 :2021 RAVINDRA YADAV Lucknow, 9415461079 


लखनऊ यूपी में आगरा जिला बना आदर्श आचार संहिता का मिसाल चुनावी फिजूलखर्ची आपसी मनमुटाव मतदान स्थल पर भेदभाव यह तेरा यह मेरा आपसी प्रतिस्पर्धा से अलग हटते हुए आगरा के ग्राम पंचायत ने मिसाल कायम की आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान से पहले गांव पड़कौली (बाह तहसील) ने गांव के शिक्षित युवक शैलेंद्र सिंह भदौरिया (32) को निर्विरोध प्रधान चुन लिया है। पंचायत के फैसले के सम्मान में प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाले सियाराम, गुड्डी देवी और अमित ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उधर, पिनाहट के गांव सबोरा में तीन प्रत्याशियों के नामांकन वापस ले लेने से गांव के अभिषेक उर्फ मोनू शर्मा को निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया।

    
             स्नातक शैलेंद्र सिंह भदौरिया लाल पगड़ी मे। 

मंगलवार को गांव पड़कौली में पंचायत हुई थी। इसमें चुनाव प्रचार की फिजूलखर्ची पर चर्चा हुई। बुधवार की सुबह सर्व समाज के लोग फिर पंचायत में जुटे और स्नातक शैलेंद्र सिंह भदौरिया को प्रधान, मुकेश भदौरिया को क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने पर आम सहमति बनाई। पंचायत के फैसले के बाद बुधवार को शैलेंद्र सिंह भदौरिया के सामने खड़े अन्य प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। इसके बाद शैलेंद्र सिंह भदौरिया को निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया। 

पंचायत में प्रधान बनाए जाने के फैसले पर शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि पंचायत के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश होगी। बिना भेदभाव के गांव का विकास कराया जाएगा। पंचायत के विश्वास को गांव के विकास में बदल कर दिखाना है। इसी तरह पंचायत ने गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मुकेश भदौरिया को चुना, तो उनके पक्ष में रामवीर ने अपना नामांकन वापस लिया।  

पिनाहट के सबोरा गांव में तीन प्रत्याशियों के नामांकन वापस ले लेने से गांव के अभिषेक उर्फ मोनू शर्मा को निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत सबोरा से अभिषेक उर्फ मोनू, संतोष कुशवाह, मुनीदत्त शर्मा और जसवंत ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। 

निर्विरोध चुने गए प्रधान मोनू शर्मा को प्रमाणपत्र देते अधिकारी। 

पंचायत के बाद बुधवार को तीन प्रत्याशी संतोष कुशवाह, मुनीदत्त शर्मा व जसवंत ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद मोनू शर्मा को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया। पिनाहट के खंड विकास अधिकारी सुमंत यादव ने बताया कि मोनू शर्मा को निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया है। प्रमाणपत्र के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। 

बता दें कि जिले में मतदान से पहले दो प्रधान और 83 बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) समेत 6526 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब पंचायत चुनाव के 2410 पदों के लिए 10873 उम्मीदवार रह गए हैं। इनकी किस्मत का फैसला 15 अप्रैल को मतपत्रों से होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 2242 पद खाली रह गए। इन पदों के लिए किसी ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट

विशिष्ट पोस्ट

BOI BANK : बैंक ऑफ इंडिया के घोटालेबाज बैंककर्मी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमन वर्मा व राजेश रावत ने किया करोड़ों का घोटाला

  बैंक ऑफ इंडिया के घोटालेबाज बैंककर्मी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमन वर्मा व राजेश रावत ने किया  करोड़ों का घोटाला  बैंक ने ग्रामीण व किसानों स...