Uttar Pradesh: सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रमुख नायक थे रामनरेश कुशवाहा - चंद्रभूषण सिंह यादव...


सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रमुख नायक थे रामनरेश कुशवाहा - चंद्रभूषण सिंह यादव

6AM NEWS TIMES, Published by: Ravindra yadav, Wed, 07, Oct, 2026, 07:30 PM IST 



6एएम न्यूज़ टाइम्स नेटवर्क लखनऊ।

सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि देश को गुलामी से मुक्त कराने हेतु अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने से लेकर देश की स्वतंत्रता के बाद आपातकाल विरोधी संघर्ष में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद रामनरेश कुशवाहा के स्मृति दिवस पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि रामनरेश कुशवाहा सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रमुख नायकों में से एक थे।



सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि रामनरेश कुशवाहा ने अपनी रचना "खंड-खंड पाखंड" के जरिए जहां पाखंडवाद पर चोट किया वहीँ मंडल आंदोलन में पूरी सक्रियता से हिस्सेदारी निभाते हुए पिछड़ों के हितार्थ आवाज बुलंद किया ।

 

रामनरेश कुशवाहा को उनके स्मृति दिवस पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में व्यास यादव, सुरेश नारायण सिंह, दयानंद यादव, सुरेंद्र प्रसाद, मुस्तकीम, सलाहुद्दीन सिद्दीकी,अभिषेक गुड्डू गोंड, सतेंद्र यादव,नगीना यादव, बेलभद्र गोंड, शंकर यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने