केन्द्र सरकार के पेंशनर्स की तादाद कार्यरत कर्मचारियों की तुलना में अधिक है।
6AM NEWS TIMES, Published by & Updated by : Ravindra yadav, Sun, 30, Aug, 2026, 12:52 AM IST
प्रयागराज रामबाग। देश में केन्द्र सरकार के पेंशनर्स की तादाद कार्यरत कर्मचारियों की तुलना में अधिक है। यदि रेलवे को देखा जाए तो इसके पेंशनर्स की समस्यायों पर उठाए गए मुद्दों का रेलवे जबाब नहीं देता है जबकि इसे प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी के संज्ञान में लाया जा चुका है।
उपरोक्त स्थिति को "कार्मिक जन परिवाद एवं पेंशन मंत्रालय" के स्वतंत्र प्रभार मंत्री डाक्टर जितेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न दि. 10-3-2026 को हुई बैठक मे भी उठाया गया जिसमें रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अब रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे के महाप्रबंधक (कार्मिक) को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वे पेंशनर्स एसोसिएशन के साथ मंडल रेल प्रबंधक/महाप्रबंधक स्तर पर अनौपचारिक बैठक करें। रेलवे बोर्ड ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इसके लिए मंडलों में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी तथा मुख्यालय में मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) को नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करना है।
अतः रेलवे बोर्ड ने इन निर्देशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है ताकि पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि संबंधित अधिकारियों से मिलकर मुद्दों पर चर्चा कर सके।
रेलवे बोर्ड के इस निर्देश से पेंशनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियो में काफी हर्ष है क्योंकि अब उन्हें रेलवे अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक का अवसर प्राप्त होगा।
