Prayagraj : यूनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसो. की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा

 

यूनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसो. की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा

6AM NEWS TIMES, Published by & Updated by : Ravindra yadav, Sun, 14, Agu, 2026, 11:26 AM IST


प्रयागराज: यूनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को 201भूसौली टोला, खुल्लदाबाद मे सम्पन्न हुई।


बैठक मे पेंशनरों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पेंशनरों ने वित्त विधेयक 2025 के वेलीडेशन क्लाज को हटाया जाए, पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने से पूर्व 01.01.2026 से अंतरिम राहत दी जाए, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में पूर्ववत छूट, करोना काल का फ़्रीज तीन माह का महगाई भत्ता, पेंशनरों ने अपनी मांगो के समर्थन मे नारे बाजी भी की, हमारा संगठन पेंशनर्स के अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है और रहेगा।


अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि वर्तमान समय मे 60% महंगाई भत्ता हो गया है, इसे मूल पेंशन मे मर्ज कर महगाई राहत दिया जाए, जिससे पेंशनरों को पूर्ण लाभ मिल सके। प्रकाश कुमार ने ऑल इंडिया गवर्नमेंट पेंशनर फेडरेशन के आवाहन पर 29 सितम्बर 2026 को 24 घंटे के धरना, प्रदर्शन मे शामिल होने की अपील की।

शशि भूषण पाण्डेय ने कहा कि अगर पेंशनरों की जायज मांग नहीं मानी गई तो प्रत्येक स्तर पर सरकार का विरोध करेंगे। बैठक का संचालन करते हुए योगेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि 8 वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने से जिन विभाग के पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला है, उसे दे दिया जाए। उदय शंकर श्रीवास्तव ने पेंशनर एकता पर जोर दिया।


बैठक की अध्यक्षता राजेश यादव  संचालन योगेन्द्र पाण्डेय तथा आभार राम किशोर ने ब्यक्त किया।
बैठक मे रमेश कुमार, मुन्ना जी, द्वारका प्रसाद, उदय चन्द्र सोनकर, त्रिवेणी प्रसाद, अबरार अहमद, अंसार अहमद, राजू , बिश्वनाथ, आर. एस. गुप्ता, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय सहित तमाम केन्द्र एवं राज्य के पेंशनर मौजूद रहे।


#Prayagrajnews 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने