UPSC Result 2025: सुरभि यादव ने 14 वीं रैंक, हासिल कर सफलता का परचम लहराया,

 

UPSC Result 2025: सुरभि यादव ने 14 वीं रैंक, हासिल कर लहराया सफलता का परचम , 

सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया।

6AM NEWS TIMES, Published by & Updated by : Ravindra yadav,  Sat, 07, Mar , 2026, 02:26 PM IST


         सुरभि यादव ने सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया।

आइये जानते हैं कि कौन है सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल करने वाली सुरभि यादव। 

सुरभि यादव ने की सिविल सेवा परीक्षा में 14वीं रैंक पाई है। सुरभि के पिता राकेश कुमार यादव यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। 

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में बरेली के बजरंग एन्क्लेव में रहने वाली सुरभि यादव ने सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने 14वीं रैंक प्राप्त की है।

OBC कैटेगरी में पहला स्थान मुरादाबाद की सुरभि यादव ने हासिल किया,

25 वर्षीय सुरभि इस समय दिल्ली में केंद्र सरकार के माय भारत के उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। इस पद पर उन्होंने जनवरी में ही ज्वाइन किया है। सुरभि ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा अलग-अलग स्कूलों से हुई। शुरू से ही आईएएस बनने की ठानी थी, इसलिए ग्यारहवीं में मानविकी के विषय चुने। इसके बाद दिल्ली से बीए हिस्ट्री ऑनर्स से किया है।


यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर की बेटी बनी आईएएस, हासिल की 14वीं रैंक। 

अमरोहा में सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में अमरोहा की बेटी सुरभि यादव ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने देशभर में 14वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। इंस्पेक्टर पिता राकेश कुमार यादव और मां अखिलेश देवी की आंखें खुशी से नम हो गईं, जबकि गांव और रिश्तेदारों में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। 

मूलरूप से नौगावां सादात क्षेत्र के गांव नसीर नगला निवासी राकेश कुमार यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में ईओडब्ल्यू वाराणसी में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद से की थी। वर्ष 2007 में वह दरोगा बने और वर्ष 2021 में पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने। परिवार में पत्नी अखिलेश देवी, बेटी सुरभि यादव और बेटा राजशेखर यादव हैं। 

परिवार में शिक्षा का माहौल हमेशा से रहा, जिसने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राकेश यादव की पोस्टिंग के दौरान परिवार बरेली में रहने लगा था। सुरभि यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली से ही पूरी की। उन्होंने दसवीं की परीक्षा एसआर इंटरनेशनल स्कूल बरेली से और 12वीं की परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली से उत्तीर्ण की। 

इंटरमीडिएट में सुरभि ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद सुरभि ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से इतिहास विषय में एमए की डिग्री प्राप्त की।

सुरभि का सपना शुरू से ही यूपीएससी के माध्यम से देश सेवा करना था। हालांकि, उनका सफर आसान नहीं रहा। सिविल सेवा परीक्षा 2023 के फाइनल में वह मात्र दस अंकों से चयन से चूक गई थीं। लेकिन उसी परीक्षा के अंकों के आधार पर उन्हें युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत योजना में एडिशनल डायरेक्टर/डीवाईओ के पद पर नियुक्ति मिली। वह बीते जनवरी से इस पद पर कार्यरत हैं।

अपने लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत जारी रखी। शुक्रवार को घोषित हुए यूपीएससी के परिणाम में उन्होंने देश में 14वीं रैंक हासिल कर अपनी मेहनत का फल पा लिया। सुरभि की इस सफलता पर उनके पिता राकेश कुमार यादव ने कहा कि बेटी ने दसवीं पास करने के बाद ही यूपीएससी करने और देश सेवा करने का संकल्प ले लिया था।

#UPSC2026 #amroha #upsc2025 #UPSC2026 #UPSCResult #UPSCCivilService #yadavcommunity #6amnewstimes9415461079 #6एएमन्यूजटाइम्स9415458658 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने