UGC. यूजीसी लागू करो के साथ जातीय जनगणना की मांग....


यूजीसी पर चुप्पी साधे पक्ष-विपक्ष के ओबीसी नेताओं के खिलाफ छात्र छात्राओं में पनपता आक्रोश। 

UGC इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग, 

सुप्रीम कोर्ट के स्टे का विरोध साथ ही मजबूती से होगी जातीय जनगणना की भी मांग,

6AM NEWS TIMES, Published by & Updated by : Ravindra yadav,  Fir, 06, Feb, 2026, 08:11 AM IST

        UGC लागू करो के साथ जातीय जनगणना की मांग.... 

6AM Lucknow : यूजीसी के समर्थन में देश भर के छात्र छात्राओं का शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन से केन्द्र सरकार घिरते हुवे नज़र आ रही है भारत को जाति प्रधान देश यु ही नहीं कहा जाता है अभी कुछ दिन पहले UGC के नए कानून का सवर्ण खुलकर विरोध कर रहा था कहीं पर से भी पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें रोकने या धरना प्रदर्शन बंद कराने की खबर नहीं आ रही थी ना किसी भी व्यक्ति को विरोध करने से रोका गया हो राजधानी लखनऊ में मेन हजरतगंज चौराहे सहित पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया गया। 

परंतु अब जब दलित पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं ने अपने हक अधिकारों के आवाज़ उठाने का प्रयास किया तो उनके साथ पुलिस प्रशासन के द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है SC , ST , OBC समाज जब इस UGC बिल का समर्थन करता है तो उसे रोका जाता है ऐसे क्यों क्या केंद्र सरकार के इशारे पर प्रदेश सरकार हमारे साथ भेदभाव करते हुए हमें बराबरी का अधिकार नहीं देती हैं 


लखनऊ के परिवर्तन चौक पर बड़ी संख्या में छात्र UGC के नए क़ानून को लागू कराने के लिए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

बुधवार को छात्र युवा संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट के समर्थन में और उस पर लगी रोक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र डिग्री कॉलेज परिसर से निकलकर गौरवगढ़ चौक, बस स्टैंड, लोहियानगर चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।



प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि यूजीसी द्वारा लाया गया प्रगतिशील और समानता आधारित इक्विटी रेगुलेशन 2026 देशभर के विश्वविद्यालयों में सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव व उत्पीड़न को रोकने के लिए एक्ट को संसद से पारित करने की मांग की। साथ ही जनगणना में जाति कॉलम जोड़कर जातिगत जनगणना कराए जाने की भी मांग उठाई।

गरिमामयी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित हो सके छात्र नेताओं ने बताया कि सभी केंद्रीय, राज्य और अन्य विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जाए और इसमें आरक्षण रोस्टर का पूरी तरह पालन हो, ताकि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गरिमामयी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित हो सके।

छात्रों ने कहा कि कैंपसों में भेदभाव को खत्म करने की संपूर्ण जिम्मेदारी यूजीसी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ लोगों के दबाव में आकर नियमावली पर रोक लगाई है। सरकार से मांग की गई कि संसद में यूजीसी एक्ट लाकर इसे पास कराया जाए, ताकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को न्याय मिल सके।

संस्थागत हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं, मनीष यादव ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों पर हो रहे संस्थागत हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ई. विद्याभूषण ने इसे ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम बताया और सुप्रीम कोर्ट से स्टे हटाकर पुनर्विचार की अपील की।

#ugcact #UGC_लागू_करो #ImplementUGC. #WesupporttheUGC. #WeareallwiththeUGC. #6amnewstimes9415461079 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने