demolishes illegal plotting: जाति धर्म के डीजल से चलता बुलडोजर।


क्या जाति धर्म के डीजल से चलता अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बुलडोजर। 

संरक्षण देने वाले विभागीय अधिकारियों पर शासन की मेहरबानी पे सवालिया निशान।

6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Wed, 12, Nov, 2025, 05:14 PM IS


लखनऊ: LDA का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन, 50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 6 कॉमर्शियल निर्माण पर ताला। 

अवैध प्लाटिंग पर ताबड़तोड़ एक्शन से राहत। दूसरी ओर बुलडोजर कार्रवाई में जाति धर्म के डीजल। और अवैध प्लाटिंग को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर मेहरबानी पे सवालिया निशान। 


LDA Bulldozer Action News: लखनऊ में अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार हो रहें बुलडोजर एक्शन से जहां आम आदमी को राहत वही दूसरी ओर एलडीए के बुलडोजर जाति धर्म के आधार पर होतीं कारवाई और क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों और विकास प्राधिकरण और जिला पंचायत के अधिकारियों के संरक्षण में होतें अवैध निर्माण और प्लाटिंग कई सवालिया निशान भी लगा रहे हैं। 

योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा अवैध प्लाटिंग और निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने राजधानी लखनऊ में बड़ी कार्रवाई की है।

लखनऊ :लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मंगलवार को टीम ने काकोरी क्षेत्र में लगभग 50 बीघा जमीन पर की जा रही 12 अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाते हुए ध्वस्त कर दिया है। वहीं, ठाकुरगंज, दुबग्गा और माल क्षेत्र में 6 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 और जोन-7 की टीम ने किया है। 

प्रवर्तन जोन तीन के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि फिरोज, अब्बास, अमरजीत, इरशाद, हाफिज व अन्य द्वारा काकोरी में 12 अलग-अलग स्थानों पर 50 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लॉटिंग का कार्य करते हुए अवैध कॉलोनी डेवलप की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस व गेट आदि को ध्वस्त कर दिया गया। 

प्रवर्तन जोन सात के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ठाकुरगंज में पांच अवैध व्यावसायिक बिल्डिंगों पर कार्रवाई की गयी।

इसमें मो दानियाल द्वारा ऐरा मेडिकल कॉलेज के पास 200 वर्गमीटर, दानिश द्वारा हरदोई रोड पर 200 वर्गमीटर, भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा क्लेक्शन कॉलोनी में 300 वर्गमीटर व सीएल गौतम द्वारा बरौरा हुसैनबाड़ी में 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्डों पर दुकानों व कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था, जिन्हें सील कर दिया गया। 

इसके अलावा दुबग्गा में बेगरिया रोड पर संदीप कुमार द्वारा 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित किये जा रहे कॉम्प्लेक्स व अवधेश यादव द्वारा माल के काकराबाद में निर्मित की जा रही अवैध दुकानों को सील किया गया। 

बिना एलडीए की स्वीकृति के ले-आउट तैयार कर प्लॉटिंग का काम चल रहा था। इस पर प्रवर्तन टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क, नाली, बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस और गेट सहित सभी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है।

ये अवैध निर्माण फिरोज, अब्बास, अमरजीत, इरशाद, हाफिज समेत अन्य लोगों द्वारा कराया जा रहा था।

6 AM NEWS TIMES Lucknow, Uttar Pradesh: LDA demolishes illegal plotting on 50 bighas of land, seals 6 commercial constructions. 


#latestupdates #BiharChunav #TejashwiYadav #RahulGandhi #politicsnews #election #samajwadiparty #UttarPradesh #PoliticsLive #viralchallenge #akhileshyadav

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने