Amar Ujala, Chandrabhan Yadav : मुंबई में लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित,

 

Ladli Media Award: अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभान यादव मुंबई में लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित,

6AM NEWS TIMES, Published by : Ravindra yadav, Updated : Sun, 30, Nov, 2025, 09:10 AM IST

चन्द्रभान यादव लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित, फोटो: अमर उजाला से साभार।  

वरिष्ठ संवाददाता चंद्रभान यादव को लाडली मीडिया अवार्ड दूसरी बार मिला है। इससे पहले उन्हें यह अवॉर्ड 2023 में अमर उजाला में 'बीमारी पति पत्नी दोनों की, फिर भी सजा भुगतती पत्नी' शीर्षक से प्रकाशित खबर के लिए मिला था।

अंगदान से संबंधित खबर के लिए हुए सम्मानितqp। 

अमर उजाला स्टेट ब्यूरो में कार्यरत विशेष संवाददाता चंद्रभान यादव को लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड अमर उजाला में प्रकाशित ‘महिलाओं को अंगदान से परहेज करते हैं पुरुष’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के लिए दिया गया है। उनको यह सम्मान दूसरी बार मिला है।

बीते 19 नवंबर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट्स के टाटा थियेटर में हुए समारोह में उन्हें ओगिल्वी इंडिया की कार्यकारी अध्यक्ष हेपजीबा पाठक, डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया की प्रबंध निदेशक, आईएए की अध्यक्ष मेघा टाटा और वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका कल्पना शर्मा ने लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया।

वक्ताओं ने कहा कि विशेष संवाददाता चंद्रभान यादव लैंगिग असमानता को दूर करने के लिए अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से लोगों में जागरुकता के साथ ही निरंतर प्रयास भी कर रहा है। समारोह में पॉपुलेशन फर्स्ट की फउंडर-ट्रस्टी डॉ. एएल शारदा ने बताया कि पापुलेशन फर्स्ट की ओर से लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए लाडली मीडिया अवॉर्ड दिया जाता है। समारोह में पत्रकारिता, फिल्म, ओटीटी और साहित्य के क्षेत्र में देशभर के 14 राज्यों से 9 भाषाओं में जेंडर-सेंसिटिव आधारित स्टोरी लिखने के लिए पेशेवरों को सम्मानित किया गया। समारोह में यूएनएफपीए की अनुजा गुलाटी, पॉपुलेशन फर्स्ट के प्रोग्राम डायरेक्टर योगेश पवार ने भी विचार व्यक्त किए।

Senior journalist of Amar Ujala, Chandrabhan Yadav was honoured with the Ladli Media Award for his news related to organ donation in a grand ceremony held at the Tata Theatre of the National Centre for Performing Arts in Mumbai.

चंद्रभान यादव को दूसरी बार मिला सम्मान। 

चंद्रभान को लाडली मीडिया अवॉर्ड से 2023 में भी सम्मानित किया जा चुका है। तब उन्हें अमर उजाला में ‘बीमारी पति-पत्नी दोनों की, फिर भी सजा भुगतती पत्नी’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के लिए यह सम्मान मिला था। चंद्रभान को रीच मीडिया फाउंडेशन की ओर से क्षयरोग, मधुमेह, कार्डियक सर्जरी पर फैलोशिप भी मिल चुकी है


#Chandrabhan_Yadav_Amar_ujala, #Ladli_Media_Award , #organ_donation ,

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने