Shahjahanpur : अखिलेश यादव को बड़ा झटका सपा उम्मीदवार भाजपा में शामिल......,


शाहजहांपुर सपा उम्मीदवार BJP में शामिल:

बृजेश पाठक ने दिलाई पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा की बहू अर्चना वर्मा को भाजपा की सदस्यता। 

6AM_NEWS_TIMES Lucknow : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 23, Apr, 2023 : Sun, 05:32 PM, IST



लखनऊ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिलाई पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा की बहू अर्चना वर्मा को सदस्यता। 

शाहजहांपुर महापौर के चुनाव में सपा की उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय में BJP का दामन थाम लिया। रविवार को दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन अर्चना वर्मा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है। अर्चना वर्मा सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा की बहू हैं। 

सपा सरकार में शाहजहांपुर में पत्रकार को जला देने के मामले में मंत्री राममूर्ति वर्मा पर गंभीर आरोप भी लगे थे।


डिप्टी सीएम बोले- अर्चना सपा से खुश नहीं थीं

डिप्टी सीएम ने अर्चना वर्मा को फूल देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अर्चना वर्मा को BJP की सदस्यता दिलाई। कहा,"मैं कह सकता हूं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अर्चना वर्मा के परिवार ने निभाई है। अर्चना वर्मा के जो ससुर थे पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा दो बार सांसद रहे। चार बार के विधायक रहे दो बार मंत्री रहे हैं। सबसे अहम बात ये है कि अभी जो हाल ही में चुनाव होने वाले हैं। इसमें शाहजहांपुर में सपा ने अर्चना को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, वो पार्टी की रीति नीति से बहुत दुखी थीं। खुद को उनसे जोड़ नहीं पा रहीं थीं। उनकी पार्टी में माताओं-बहनों के साथ हो रहा था। उससे अर्चना को बहुत पीड़ा हो रही थी। वो इसे लंबे समय से महसूस कर रहीं थीं। इस वजह से उन्होंने भाजपा को चुना है।"



सुरेश खन्ना बोले- सपा से दूर जाने का सही फैसला


सुरेश खन्ना ने कहा,"अर्चना वर्मा को इसलिए भी बधाई देते हैं कि उन्होंने साहस करके सपा से दूर होने का जो फैसला किया। वह कदम उठाया इसके लिए बहुत-बहुत बधाई। अर्चना वर्मा के जो ससुर रहे हैं लंबे समय से राजनीतिक परिवार और राजनीति की।" जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य सभी सपा के शाहजहांपुर के उम्मीदवारों को लगातार BJP तोड़ रही है। इस सवाल पर सुरेश खन्ना ने कहा," यह उनकी पीड़ा है, वह उनकी नीतियों से आहत होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। भाजपा में आ रहे हैं।


अर्चना बोलीं- हम गुटबाजी से बहुत परेशान हो चुके थे

अर्चना ने कहा,"हम गुटबाजी से बहुत परेशान हो चुके थे। लेकिन, नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवाद और उनकी नीति से प्रभावित होकर भाजपा शामिल हुए।"


राजनीतिक घराने से हैं अर्चना

सपा ने शाहजहांपुर नगर निगम से अपना उम्मीदवार बनाया था।

अर्चना वर्मा 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। वह चार बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा के बेटे राजेश वर्मा की पत्नी हैं। राजेश वर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में ददरौल सीट से सपा के प्रत्याशी थे। भाजपा के कद्दावर नेता सुरेश कुमार खन्ना ने सपा के तनवीर खां को 9,313 वोटों से हराया था। सपा को करीब एक लाख वोट मिले थे।


नगर निगम के चुनाव में भी सपा और भाजपा के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता था। इसी वजह से सभी की नजर मेयर पद के लिए दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों पर टिकी हुईं थी। बीजेपी संगठन ने नामांकन के आखिरी दिन से पहले सपा उम्मीदवार को बीजेपी में शामिल करा दिया है। फिलहाल, सपा की तरफ से अभी कोई भी नया कैंडिडेट नहीं घोषित किया गया है।








।।।। ।।।।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने