UP_Government : मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने वर्चुअल समीक्षा की।

 

दीपावली के बाद छठ पर्व के दृष्टिगत साफ-सफाई, जलभराव, सड़कों व रास्तों के गद्दामुक्ति,के लिए दिए सख्त निर्देश। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री, ए.के. शर्मा 

6AM NEWS TIMES : Edited by. Ravindra yadav Lucknow : 9415461079, 28, Oct, 2022 : Fri, 07:12 AM,

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने दीपावली के बाद एवम् आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत निकायों में साफ-सफाई, जलभराव, सड़कों व रास्तों के गद्दामुक्ति, डेंगू एवं संचारी रोग की रोकथाम की आज सुबह वर्चुअल समीक्षा की।       

पहले की अपेक्षा निकायों की निरन्तर बेहतर साफ सफाई हो, इस पर पूरे मनोयोग व व्यवस्थित तरीके से कार्य करने के निर्देश।

निकाय अधिकारी सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करें, लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो:- श्री ए. के. शर्मा

सभी निकाय छठ पर्व पर घाटों की चाक चौबंद साफ़ - सफाई व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित कराया जाय।


नदियों में फूल माला, फलों व अर्पित सामग्री के प्रवाह को रोकने के लिए जलधारा में अर्पण कलश बनवाए जाएं।

श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए जलधारा में बैरिकेडिंग कराई जाए।                           

छठ पर्व पर महिलाओं को असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्थलों पर चेंजिंग रूम बनाए जाएं। सामुदायिक शौचालयो व मोबाइल टॉयलेट की 24x7 घंटे सफाई कराई जाए। डेंगू व मच्छर जनित बीमारियों, संचारी रोग की रोकथाम के लिए शहरों में जलभराव को खत्म करें, एंटी लार्वा का छिड़काव करें तथा फागिंग कराएं। लोगों को आने जाने में परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों व रास्तों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कराया जाए। धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ - सफाई व प्रकाश एवम् सुरक्षा की व्यवस्था तथा शौचालयों की सफाई पर पूरा जोर दिया जाए। 

श्री ए. के. शर्मा द्वारा गुरुवार को की गई, वर्चुअल समीक्षा में डायरेक्टर नगरी निकाय सुश्री नेहा शर्मा, सभी नगर निगमों के नगर आयुक्त, नगर पालिका परिषदो व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, व अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।




🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने