Deputy CM Keshav Prasad Maurya : कौशाम्बी में जन कल्याणकारी योजनाओं से हो रहा चौमुखी विकास।

[ कौशाम्बी में जन कल्याणकारी योजनाओं से हो रहा चौमुखी विकास।] 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रेल उपरिगामी सेतु के साथ 169 परियोनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

 सब्सक्राइब करें। www.6amnewstimes.com 23: 07: 2021, रविन्द्र यादव लखनऊ 9415461079, 

    169 परियोनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

लखनऊ / कौशाम्बी : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कौशाम्बी के सैयद सरांवा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के किमी 846/30-25 रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्पार संख्या-7सी0 पर 02 लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सेतु के निर्माण की लागत धनराशि रू -6028.40 लाख स्वीकृत है तथा इस रेल उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई 810.62 किमी है। यह परियोजना मार्च 2021 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। 


 उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा चायल के लोक निर्माण विभाग की 107.735 करोड़ रुपये की 80 परियोजनाओं शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, परियोजनाओं की कुल लम्बाई 93.664 किमी है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मा विधायक चायल संजय गुप्ता जी द्वारा यमुना नदी पर सेतु बनाने के साथ ही विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए जोे प्रस्ताव/सूची प्राप्त हुई हैं, 

👉 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों के कल्याण एवं समुचित विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 52 महीने एवं केन्द्र सरकार के 07 साल के कार्यकाल में अनेक विकास के कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में खुशहाली आयी है। 


👉 जनपद के तीनों विधान सभाओं में अनेक विकास कार्य किये गये हैं और अनेक विकास कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिला घाट के पुल निर्माण का कार्य बहुत दिनों से रूका हुआ था, जिसे पुनः प्रारम्भ कराया गया है और शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा ।

👉 उप मुख्यमंत्री ने थाना-चक गुलाम आलम कछार गढ़वा-ताड़ी मुस्तकिल चित्रकूट मार्ग को जोड़ने हेतु यमुना नदी पर सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस परियोजना की स्वीकृति लागत र 11697.29 लाख है। इस सेतु के निर्माण हो जाने से यहां कीे लगभग 02 लाख जनसंख्या लाभान्वित होगी, जो लगभग 27 किमी की दूरी कम होकर जनपद चित्रकूट को रामबनगमन मार्ग से सीधे जोड़ेगा। 


👉 उन्होने कहा कि लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए भी अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी पर्यटन स्थल को जनपद प्रयागराज मुख्यालय वॉया एयरपोर्ट से 04 लेन से जोड़ने का कार्य ( लम्बाई 42.06किमी ) की अनुमोदित लागत 80893.85 लाख रूपये के व्यय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। 

👉 मंझनपुर विधानसभा के लोक निर्माण विभाग की 147.473 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 21 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 50.866 किमी है। 

👉 सिराथू विधानसभा की लोक निर्माण विभाग की कुल 30 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 38 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 

कार्यक्रमों के दौरान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, विधायक चायल संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने