Jal Shakti Mantralay ; 02 अरब 13 करोड़ 19 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त।

उ.प्र. वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना;   द्वितीय चरण कार्यों के लिए 02 अरब 13 करोड़ 19 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त। 

सब्सक्राइब करें। www.6amnewstimes.com Ravindra Yadav lucknow 04:02 :2021

लखनऊ: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा उ.प्र. वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना-द्वितीय चरण कार्यों के लिए पुनर्विनियोगके माध्यम से व्यवस्थित की गयी धनराशि 22000.00 लाख रूपये में से 21319.00 लाख रूपये 05 संगठनों को परियोजना के कार्यों पर व्यय करने के लिए स्वीकृत की गयी है। किन्ही कारणो से यह धनराशि खर्च नहीं हो पाती है तो उसे 31 मार्च, 2021 से पूर्व शासना को समर्पित करना होगा।


इस सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। इस धनराशि में से मुख्य अभियन्ता रामगंगा, बेतवा, गण्डक, जल संसाधन तथा सूचना प्रणाली संगठन को धनराशि प्राप्त होगी। शासनादेश में कहा गया है कि आवंटित धनराशि को व्यय करते समय वित्त विभाग के मितव्यययिता सम्बन्धी दिशा निर्देशों को पूरी तरह से पालन करना होगा। इसके साथ ही इस धनराशि से कराये गये कार्यों को सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण करके कार्यों का फोटोग्राफ शासन को उपलब्ध करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने