Zila Panchayat Adhyaksh ; जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव का दिल्ली में निधन।

 सपा नेता व कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव का दिल्ली में निधन। 

 Subscribe Now www.6amnewstimes.com RAVINDRA YADAV LUCKNOW 13:01:2021


सपा नेता व कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव का मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। वसु की मौत की खबर जैसे ही कासगंज पहुंची लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग उनके बिलराम गेट आवास पर पहुंचने लगे।

मंगलवार की शाम जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली से कासगंज लाया गया। सपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह की बेटी वसु की मौत की खबर ने सभी को हतप्रभ कर दिया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में वसु का कार्यकाल 18 फरवरी को समाप्त होना था। इससे पूर्व मंगलवार की शाम उनकी मौत की खबर आ गई। जिसके बाद परिवार को शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए लोग बड़ी संख्या में बिलराम गेट स्थित आवास पर पहुंचने लगे। 

वसु के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैत्रिक गांव अल्लीपुर बरवारा में बुधवार को 11 बजे होगा। सपा जिलाध्यक्ष के यहां शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, डीएम कासगंज चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी मनोज सोनकर, सीओ आरके तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान व रूप किशोर कुशवाह, कासगंज की चेयरमैन रजनी साहू, समाज सेवी राजवीर सिंह साहू, भरगैन के चेयरमैन नफीस कालिया व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने