UP_Panchayat_Election_2021 ; भाजपा की ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर पूरी करली कब्जे तैयारी।

 ब्लॉक प्रमुख अपना बनाने की तैयारी में भाजपा 

  यूपी भाजपा गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल में जिला पंचायत सदस्य की 551 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

सब्सक्राइब करें। www.6amnewstimes.com Ravindra Yadav lucknow 27:01:2021


गोरखपुर, आजमगढ़ व बस्ती मंडल के दस जिलों में चुनाव लड़ने का खाका तैयार

नगर निगम का दायरा बढ़ने व नई नगर पंचायतों के बनने से जिला पंचायत सदस्य की 25 सीटें कम हुईं

भाजपा गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल की जिला पंचायत सदस्य की 551 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका खाका सोमवार को तैयार कर लिया गया। आरक्षण और चुनाव की तारीखें तय होने के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब पार्टी सभी सीटों पर अधिकृत प्रत्याशियों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

नगर निगम का दायरा बढ़ने और नई नगर पंचायतों के बनने से गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े दस जिलों में जिला पंचायत सदस्य की 25 सीटें कम हो गई हैं। 2015 के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य की 551 सीटें थीं। यह संख्या अब 526 रह गई हैं। सबसे ज्यादा सात सीटें कुशीनगर में कम हुई हैं।

गोरखपुर में पांच सीटें कम हो गई हैं। महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर में भी सीटों का गणित बदला है। देवरिया, मऊ में सीटों की संख्या में कोई फेरबदल नहीं हुआ। आजमगढ़ व बलिया में भी सीटें कम हुई हैं।

     जिला पंचायत की सीटें  

जिले           2021      2015 

गोरखपुर        68           73

कुशीनगर        61          68

देवरिया.           56         56, 

महराजगंज       47          49,

बस्ती.               43          46

सिद्धार्थनगर       45           48, 

संतकबीरनगर     30            32, 

आजमगढ़           84            86, 

मऊ                    34            34, 

बलिया                 58             59

ब्लॉक प्रमुख अपना बनाने की तैयारी में भाजपा

भाजपा ने क्षेत्र पंचायत चुनाव से भले ही दूरी बनाई है लेकिन ब्लॉक प्रमुख अपना बनाने की कवायद में जुटी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जो प्रत्याशी जीतकर आएंगे, उनसे बातचीत की जाएगी। भाजपा समर्थित आसानी से तैयार हो जाएंगे। गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों में 147 ब्लॉक हैं। गोरखपुर में एक ब्लॉक भर्रोहिया बढ़ा है। 2015 में इस क्षेत्र के 146 ब्लॉकों में चुनाव हुआ था।

ग्राम पंचायत चुनाव से दूर रहेगी पार्टी।   

गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ में 11339 ग्राम पंचायतें हैं। इनका चुनाव भी जिला पंचायत के साथ कराया जाएगा लेकिन भाजपा चुनाव से दूर रहेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि एक ग्राम पंचायत क्षेत्र से 15-20 उम्मीदवार खड़े होते हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी या समर्थित प्रत्याशी उतारा गया तो नाराजगी बढ़ेगी। इसका नुकसान आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हो सकता है। ग्राम पंचायत की सर्वाधिक 1872 सीटें आजमगढ़ में तो 1354 सीटें गोरखपुर में हैं।  

15 फरवरी तक चुनाव का एलान संभव। 

पंचायत चुनाव का एलान 15 फरवरी तक संभव है। इसकी तैयारी में राज्य निर्वाचन आयोग जुटा है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सीटों की संख्या तय हो गई है। जल्द ही आरक्षण तय हो जाएगा, फिर चुनाव की तारीखें तय की जाएंगी।  

28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच मंडल स्तरीय बैठकें। 

भाजपा की क्षेत्रीय और जिला इकाई ने पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक भी की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 28 जनवरी से तीन फरवरी के बीच मंडल स्तरीय बैठकें होंगी। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े 10 जिलों में 286 मंडल हैं।



...................................... 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने