मंगलवार, 26 जनवरी 2021

UP-CRIMINALS लखनऊ में नशेबाजी में MBA छात्र अंकुर तिवारी को मारी गोली,

 लखनऊ में नशेबाजी में MBA छात्र अंकुर तिवारी को मारी गोली, परिचित आरोपित गिरफ्तार ; बोला गलती हो गई। 

सब्सक्राइब करें। www.6amnewstimes.com Ravindra Yadav lucknow 26 :01:2021

                            घायल अंकुर तिवारी 


लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में देर रात हुई घटना। छात्र की हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल में भर्ती।

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में देर रात हुई घटना। छात्र की हालत गंभीर लोहिया अस्पताल में भर्ती। हमलावर के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी तलाश में पुलिस टीमें दे रही दबिश। छात्र मूल रूप से आजमगढ़ के महाराजगंज का निवासी।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में रविवार देर रात गोमतीनगर स्थित जयपुरिया कॉलेज के बाहर नशेबाजी में एमबीए छात्र को गोली मार दी गई। छात्र को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं,पुलिस ने देर रात दबिश देकर हमलावर धनंजय को रायबरेली रोड से दबोच लिया। हमलावर के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है।

मामला गोमतीनगर थानाक्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से आजमगढ़ के महाराजगंज निवासी अंकुर तिवारी यहां विनीतखंड में रहते हैं। रविवार रात वह गोमतीनगर क्षेत्र स्थित जयपुरिया कॉलेज के पास थे। आरोप है कि इस बीच अंकुर का पूर्व परिचित धनंजय नाम का एक युवक वहां पहुंचा। इस दौरान उसने अंकुर से बातचीत की और इस बीच दोनों का विवाद हो गया। धनंजय ने विवाद के दौरान अंकुर को गोली मार दी, जो उसकी कमर में लगी। सूत्रों के मुताबिक, गोली मारने के बाद हमलावर धनंजय मौके से भाग निकला। घटना स्थल पर मौजूद अंकुर के कुछ परिचित लोगों ने उसे उसके घर पर छोड़ा। इसके बाद परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। परिवारीजन अंकुर को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। अंकुर की हालात गंभीर बताई जा रही है। 

हमलावर की तलाश जारी: पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि हमलावर की पहचान कर ली गई है। देर रात दबिश देकर आरोपित कोगिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। हमलावर ने अंकुर को क्यों गोली मारी है।



....... 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट

विशिष्ट पोस्ट

BOI BANK : बैंक ऑफ इंडिया के घोटालेबाज बैंककर्मी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमन वर्मा व राजेश रावत ने किया करोड़ों का घोटाला

  बैंक ऑफ इंडिया के घोटालेबाज बैंककर्मी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमन वर्मा व राजेश रावत ने किया  करोड़ों का घोटाला  बैंक ने ग्रामीण व किसानों स...